×

आप भी करना चाहते है Adventure Tour तो Best हैं दुनिया की ये बेहद Intersting Places, एक बार जरूर जायें

 

ट्रैवल न्यूज डेस्क।। पूरी दुनिया की प्रकृति ने अपने कई तरह के अजूबों और शानदार ख़ूबसूरती से नवाजा है। इसके चलते सरे दुनिया में घूमने और निहारने के लिए कई ऐसी जगहे है जो अपनी अलग चीजों के लिए साडी दुनिया में मशहूर है। इसमें से कुछ जगहें अपनी खूबसूरती , कुछ अपनी प्रकृति, कुछ अपने रहस्य और कुछ अपनी संस्कृति के लिए मशहूर है। इन जगहों के देखना का लोगो के बिच काफी आकर्षक होता है जिसके चलते ऐसी जगहों पर सारे साल पर्यटकों की भीड़ उमड़ी हुयी रहती है।  अगर आप भी अलग अलग जगहों और कल्चर के शौकीन है और गुमने के लिए कोई नई जगह देख रहे है तो आईये आज के इस आर्टिकल से हम आपको कुछ ऐसी जगहों से रूबरू कराते है जिनके बारे में जानने के बाद आप वहां जाये बिना रह नहीं पाएंगे

रेनबो माउंटेन, पेरू
पेरू में रेनबो माउंटेन अपने खास रंग-बिरंगे पहाड़ के लिए काफी मशहूर है। यहां प्रकृति की एक अद्भुत रचना को निहारने का मौका हर सैलानी को मिलता है, साथ ही ये हर किसी को अपने अलग अलग राग का होने के कारण अचंबित भी करते है। पेरू के इन अजीब व शानदार पहाड़ों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं।

नेउशवांस्टीन कैसल, जर्मनी
जर्मनी में स्थित नेउशवांस्टीन कैसल दुनिया के सबसे पुराने महलों में से एक है।  माना जाता है की साल 1864 में बवेरिया के राजा किंग लूडविज- II ने इस शानदार महल को बनवाया था। हालाँकि, कुछ कारणों के चलते इसका काम कभी पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद भी इस महल को देखने हर साल भारी संख्या में लोग आते हैं। नेउशवांस्टीन कैसल अपनी अनूठी कारीगीरी और शिल्पकला से मशहूर है।

गीजा का पिरामिड, मिस्र
दुनिया के आठ अजूबों में मिस्त्र में स्थित गीजा का पिरामिड पहले स्थान पर आता है। इसके बारे में मान्यता है कि  इन पिरामिडों में मिस्र के प्राचीन राजाओं के शवों को सुरक्षित रखने के लिए दफनाया गया है।  कहा जाता है कि 2560 ईसा पूर्व के करीब इन पिरामिड को तैयार करवाया गया था। हालाँकि इसके कोई सबूत न होने के कारण इसे सच या झूट मानना संभव नहीं है।