×

अगर आप भी कर कर रहे हैं इस सर्दी हिल स्टेशन घूमने का प्लान, तो ये जगहें रहेंगी आपके लिए बेस्ट आप्शन

 

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। इस दुनिया में लोग अक्सर हिल स्टेशनों पर घूमने के लिए विदेशों में जाते है लेकिन भारत में ट्रैवल करने के लिए एक से बढकर एक कई शानदार जगह हैं। ऐसें में अगर आप भी फ्रेंड्स के साथ पॉकेट फ्रेंडली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। तो आज हम आपको बतायेंगे कि भारत में कौनसे हिल स्टेशनों पर जाना आपके ट्रिप को यादगार बना सकता है।

लैंसडाउन, उत्तराखंड
अंग्रजों के जमाने से भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक होने के नाते, लैंसडाउन में एक ब्रिटिश छावनी भी है। 1706 किलोमीटर की ऊंचाई, देवदार और घने ओक के जंगलो से भरी, गढ़वाल जिले का छोटा सा पहाड़ी शहर लैंसडाउन आपको खूब पसंद आएगा। यहां घूमने के लिए ढ़ेरों जगह हैं। शरद ऋतू के मौसम में हर साल यहां वार्षिक उत्सव शारदोत्सव मनाया जाता है। सस्ते होने के कारण इस हिल स्टेशन पर लोगों की भीड़ अक्सर बनी रहती है। 

कसौली, हिमाचल 
यहां आप कुछ प्रसिद्ध स्थानों जैसे मंकी पॉइंट, लोअर और अपर मॉल, सनावर, सबाथू किला आदि को देखने से नहीं चूक सकते। यहां आप पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग का मजा ले सकते हैं। हिमाचल प्रदेश का फेमस हिल स्टेशन कसौली 1927 किलोमीटर ऊंचा है। खूबसूरत वादियों से घिरा से हिल स्टेशन बेहद यात्रियों को अपनी ओर खूब आकर्षित करता है। 

चकराता, उत्तराखंड
बहुत कम लोग इस जगह को देखने जाते हैं, चकराता शहर कम बजट में अच्छी यादों का ट्रिप होगा। जहां प्रकृति, पक्षी और एडवेंचर के लिए एक महान जगह है। 2118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये खूबसूरत शहर टोंस और यमुना नदी के बीच ये खूबसूरत जगह छुट्टियों के लिए बेस्ट है। यहां टाइगर फॉल, ग्रेट देवबन की यात्रा जरूर करें। आप यहां से चीन की ग्रेट वॉल ऑफ चाइना के दृश्य का आनंद ले सकते हैं।