×

अगर आप भी शादी के बाद Honeymoon डेस्टीेनेशन को लेकर? तो जानें एक क्लिक में भारत के सबसे रोमांटिक जगह

 

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। हनीमून की प्लानिंग शादी के बाद हर कपल करता है। रोमांटिक प्लेस, सीजन व एक्टिविटीज के साथ इसमें वे बजट का भी ध्यान रखते हैं। अगर आप की भी ऐसे में नई-नई शादी हुई है या होने वाली है तो देश के कुछ खास हनीमून डेस्टिनेशन बताते हैं आज हम। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

केरल- इस खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन पर सालभर भारतीय व विदेशी पर्यटकों की भीड़ रहती है। इसके साथ ही आप वहां पर चाय के बागान, पर्वत और कई खूबसूरत नजारों को देखने का मजा उठा सकते हैं। हनीमून के लिए आप भारत का वेनिस कहे जाने केरल जा सकते हैं। यहां पर आप बहते हाउसबोट में घूमने का मजा ले सकते हैं।

अंडमान एंड निकोबार- यहां पर आप समुद्री तटों पर बिखरी रेत, ताड़ के पेड़ से बंधे छायादार झूले, स्कूबा डाइविंग, ग्लास बोट राइड और विंड सर्फिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आपको बीच पसंद है तो आप अंडमान एंड निकोबार घूमने का जा सकते हैं।

जम्मू कश्मीर- कपल्स खासतौर पर यहां पर हनीमून प्लान करते हैं। वहीं यहां का गुलमर्ग न्यूली मैरिड कपल के लिए बेहद फेमस माना गया है। हनीमून मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर बेस्ट माना जाता है। आप यहां पर बर्फ की चादर से ढके ऊंचे पहाड़, मुगल गार्डन और हरी-भरी घाटियों में फोटो क्लिक करवाने का मजा ले सकते हैं। सर्दियों में आप यहां पर स्नो फॉल का मजा भी ले सकते हैं।

उत्तराखंड- यहां नैनीताल से लेकर बर्फ की चादर में ढका औली हनीमून मनाने के लिए बेस्ट माने गए हैं। औली में आप जिप लाइन, ट्रेकिंग, स्कीइंग जैसी एक्विटीज कर सकते हैं। अगर आप बजट में किसी खूबसूरत व रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशल की तलाश में हैं तो आपके लिए उत्तराखंड परफेक्ट रहेगा।

गोवा- यहां पर ताड़ के पेड़ों से घिरे बीच, प्राचीन चर्च और पानी पर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा हनीमून मनाने के लिए आपको कई बीच मिल जाएंगे। अगर आप पब, बीचों का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।