×

Travel Tips गोवा जाकर नहीं देखीं ये जगहें तो बेकार हो जाएगी पूरी ट्रिप 

 

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, गोवा अपने बीचों, पबों, समुद्री तटों, चर्चों आदि से दुनियाभर में मशहूर है। मगर क्या आप जानते हैं कि इन जगहों के अलावा भी गोवा में बहुत कुछ देखने लायक है। यहां पर घूमकर आपको अपनी छुट्टियों में बेहद ही अलग अनुभव मिलेगा। ऐसे में अगर आप गोवा घूमने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको गोवा घूमने की बेस्ट जगहें बताते हैं...

भगवान महावीर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी: भगवान महावीर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगह है। आप यहां पर ट्रेकिंग और पैदल यात्रा करने का भी मजा ले सकते हैं। यहां पर आपको शांति व सुकून का एहसास होगा। बता दें, इस खूबसूरत जगह पर 1969 में आधिकारिक तौर पर एक वन्य जीवन अभयारण्य के रूप में नामांकित किया गया।
 

कम्बरजुआ कनाल: आप अपने गोवा ट्रिप में कम्बरजुआ कनाल जरूर जाएं। यहां पर आप फ़ेरी राइड का आनंद उठा सकते हैं। इस जगह पर नदी पार करने के लिए फेरी चलती है। इस पर बैठकर आप सैर करने का अलग ही मजा ले सकते हैं।

मसालों के बागान: आप गोवा के नॉर्थ में मसालों के बाग भी देख सकते हैं। आप इसके लिए Savoi Spice Garden में जा सकते हैं। इस बाग की खासियत है कि यहां पर पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती की जाती है। इसके अलावा यहां पर मौजूद अलग-अलग मसालों के पेड़ देख सकते है।

नेत्रवलि झील: गोवा की में एक नेत्रवलि नामक रहस्यभरी झील है। कहा जाता है कि इस झील के नीचे मीथेन जैसी प्राकृतिक गैस है। इसी वजह से इसके पानी में बुदबुदाहट होती रहती है। ऐसे में आप अगर गोवला घूमने जाए तो इसे करीब से देखना का अनुभव ले सकते हैं।

चोरला घाट: उत्तरी गोवा पर एकचोरला घाट बना हुआ है। यह गोवा-कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा के नज़दीक मौजूद पश्चिमी घाटों में बसा हुआ है। शोर-शराबे से दूर बनी यह जगह शांति से समय बीताने के लिए बेस्ट मानी गई है। नेचर लर्वस के लिए यह जगह एकदम परफेक्ट मानी गई है।