×

आप भी बना रहे हैं इस वीकेंड पर एक दिन का ट्रिप प्लान, तो दिल्ली के आसपास इन जगहों पर ले सकते है घूमने का मजा

 

ट्रेवल न्यूज डेस्क।। अपने समृद्ध इतिहास, कल्चर और खूबसूरती की वजह से बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स हर साल दिल्ली घूमने के लिए आते हैं। लेकिन अगर आप खुद दिल्लीवासी हैं और आप दिल्ली की सभी जगहों पर घूम चुके हैं,  आपका घूमने का मन है लेकिन आप लिमिटेड बजट और छुट्टियों की कमी के चलते कहीं दूर नहीं जा सकते। ऐसे में आपके पास बहुत कम ऑप्शन बच जाते हैं। चलिए, हम आपको बताते हैं कि अगर आप दिल्ली या आसपास के शहरों में रहते हैं, तो आप कहां घूम सकते हैं।

ओखला बर्ड सेंचुरी: दिल्ली और नोएडा के बॉर्डर पर स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी में आपको 300 से ज्यादा पक्षियों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगीं। साथ ही कुछ ऐसे पक्षी देखने को मिल जाएंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखे होंगे। 

नैनी झील: ये झील दिल्ली के मॉडल टाउन-2 में है और यहां आप कम पैसों में शिकारे का मजा भी ले सकते हैं। ये झील सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ही खुलती है। 

तिल्यार लेक" ये झील रोहतक में है जो दिल्ली के पीरागढ़ी से 55 किलोमीटर की दूरी पर है। इस लेक में आप वोटिंग का भी मजा उठा सकते है। इस झील के आसपास का वातावरण काफी शांत है। यहां खाने का भी अच्छा बंदोबस्त है तो फैमिली ब्रेक के लिए यह जगह अच्छी है। 

सूरजकुंड झील : दुनियाभर में मेले के लिए मशहूर सूरजकुंड में एक झील भी है, जो बेहद खूबसूरत और शांत है। ये झील दिल्ली से महज 20 किलोमीटर दूर हरियाणा राज्य में है। इस झील को 10वीं शताब्दी में राजा सूरजमल ने बनवाया था। वीकेंड एंजॉय करने के लिए यह भी एक बेहतरीन जगह हो सकती है। 

सिलिसढ़ लेक : राजस्थान के अलवर में स्थित ये झील दिल्ली से 165 किलोमीटर दूरी पर है। इस झील में आप वोटिंग के साथ-साथ ही स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वॉटर जॉर्बिंग का भी लुफ्त उठा सकते हैं। 

दमदमा लेक: हरियाणा के गुड़गांव में स्थित ये झील फैमिली के साथ घूमने जाने के लिए बेस्ट जगह है।  यह दिल्ली से महज 60 किलोमीटर दूर स्थित एक अच्छा पिकनिक स्पॉट है।  यहां आप बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं।