×

जानिए पेट की चर्बी कम करने के लिए इन आसान टिप्स को

 

जयपुर : बहुत से लोग ऐसे हैं जो बहुत मोटे नहीं होते हैं लेकिन पेट या शरीर के कुछ हिस्सों में बहुत तकलीफ महसूस करते हैं। आज हम आपको शरीर की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल तरीके के बारे में बतायंगे।

अगर आप बेली फैट से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हर दिन ढेर सारा पानी पीना होगा। फिर यह शरीर के चयापचय की दर को बढ़ाएगा और साथ ही शरीर से विषाक्त तत्वों को निकाल देगा। इसीलिए पानी को प्राकृतिक क्लींजर कहा जाता है। रोज सुबह और दोपहर को फल और सब्जियां खाए। यह आदत आपके शरीर में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन और खनिजों की कमी को पूरा करेगी।

हर सुबह की शुरुआत नींबू के रस से करनी चाहिए। यह विधि पेट की चर्बी को कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। 1 गिलास गर्म पानी और थोड़ा नमक के साथ नींबू का रस मिलाएं। आप चाहें तो थोड़ा शहद मिला सकते हैं। लेकिन चीनी न मिलाएं। रोज सुबह पियें। यह पेय आपके चयापचय को बढ़ाकर पेट की चर्बी को कम करने में मदद करेगा।  आपको बस व्यायाम करना है।

उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ और कोल्ड ड्रिंक शरीर के विभिन्न हिस्सों में फैट को जमा करते हैं। तो इन खाद्य पदार्थों को सेवन नहीं करना चाहिए। शर्करा युक्त खाद्य पदार्थों से दूर रहें यानी जिन खाद्य पदार्थ में चीनी है उन से दूर रहे है। इसके अलावा, कुछ समय के लिए मीठे पदार्थों जैसे कि मिठाई, चॉकलेट, आइसक्रीम आदि को अलविदा कह दें। फैट कम करने के लिए व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है। आपको अपने शरीर को फिट रखने के लिए नियमित व्यायाम करना होगा।