Follow us

घर के Main Gate पर बनाएं ये Sign, सुख-शांति का होगा वास खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

 

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। हर कोई अपने घर में सुख शांति चाहता है। घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे। लेकिन कई बार बहुत कोशिश के बाद भी घर में खुशियां नहीं आती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ नियमों का उल्लेख है। अगर आप ये काम घर के मुख्य द्वार पर करते हैं तो आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहेगा। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में...

मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं
घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक या ओम का चित्र बनाना चाहिए। इससे आपके घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहेगी और मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।

इस दिशा में रखें कलश
आपको घर की उत्तर-पूर्व दिशा में पानी का जग रखना चाहिए। आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। घर में जल कलश का होना शुभ माना जाता है।

घर के Main Gate पर बनाएं ये Sign, सुख-शांति का होगा वास खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

ड्राइंग रूम में गुलदस्ता रखें
अपने घर के ड्राइंग रूम में फूलों का गुलदस्ता रखें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहेगा।

घर में रोशनी रखें
घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर में हमेशा रोशनी होनी चाहिए। दीया या दीप जलाएं। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

किचन में पूजा स्थल न बनाएं
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के किचन में कभी भी पूजा का स्थान नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर की शांति प्रभावित होती है। मतभेद घर से शुरू होते हैं।

घर के Main Gate पर बनाएं ये Sign, सुख-शांति का होगा वास खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

शयन कक्ष में भगवान की तस्वीर न लगाएं
शयन कक्ष में कभी भी भगवान की कोई धार्मिक मूर्ति न रखें। ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे आपके घर की शांति भंग हो सकती है। ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास भी नहीं होता।

मंदिर और शौचालय की दीवार अलग-अलग होनी चाहिए
वास्तुशास्त्र के अनुसार मंदिर और शौचालय की दीवार एक दूसरे से नहीं जुड़ी होनी चाहिए। यह आपके घर में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। इसका घर के सदस्यों के रिश्तों पर भी गहरा असर पड़ता है।

From around the web