Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 23 जून दिन गुरुवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 23 june 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है किसी बड़े अधिकारी से अनबन का आज आपको नुकसान हो सकता है शुभ अंक 11, शुभ रंग सफेद है। 

2. आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। कारोबार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा। शुभ अंक 33, शुभ रंग हल्का नीला है। 

3. आज का दिन आपके लिए मिजाजुला बना रह सकता है कार्य की अधिकता बनी रह सकती है आपको अचानक से लाभ दे सकती है काम में मन लगा रहेगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल है। 

4. अगर आप किसी छोटे कारोबार को जीवनसाथी के लिए कराना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बेहतर होगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। शुभ अंक 12, शुभ रंग गुलाबी है। 

5. आज आप अपने आप में ही मस्त नजर आएंगे और किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे, तभी आप अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। शुभ अंक 10, शुभ रंग सिल्वर हैं। 

6. आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा। आपको किसी व्यक्ति या मित्र के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप कारोबार की कुछ योजनाओं की ओर ध्यान लगाएं। शुभ अंक 14, शुभ रंग गोल्डन है। 

7. आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है नई उपलब्धियां आपको कड़ी मेहनत के बाद ही मिलेंगे। शुभ अंक 5, शुभ रंग जामुनी है। 

8. कार्यक्षेत्र में किसी भी विपरीत परिस्थिति के उत्पन्न होने पर आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। नहीं तो माहौल अशांतिपूर्ण हो सकता है रचनात्मक कार्य में आपका मन लगेगा। शुभ अंक 33, शुभ रंग कत्थई हैं। 

9. आज आपकी कुछ धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और आप का मन दान पुण्य के काम में लगेगा। अगर आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा तो वह आपके लिए लाभ का सौदा लेकर आएंगे। शुभ अंक 17, शुभ रंग सुनहरा है। 

From around the web