Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 29 जून दिन बुधवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 29 june 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज आप चर्चा में बने रह सकते हैं सरकारी कार्यों या कोर्ट से संबंधित मामलों पर विजय प्राप्त हो सकती है जीवनसाथी से हर काम में सहयोग आपको मिलेगा। शुभ अंक 3, शुभ रंग फिरोजी है। 

2.आज का दिन सामान्य बना रह सकता है कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है भावनात्मक तौर पर पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। शुभ अंक 10, शुभ रंग लेमन है। 

3. आज का दिन खर्च अधिक करा सकता है भावनात्मक मुद्दे भी आपको परेशान कर सकते हैं कला और संगीत के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी नौकरी में तरक्की मिलेगी। शुभ अंक 20, शुभ रंग सिल्वर है। 

4. आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रह सकता है विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं शुभ अंक 12, शुभ रंग क्रीम है। 

5. आज का दिन सामान्य बना रह सकता है विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम का वक्त है परीक्षा ध्यान से दें। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है शुभ अंक 7, शुभ रंग गोल्डन है। 

6.आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। पति पत्नी में आपसी मतभेद व मनमुटाव हो सकता है  खान पान का विशेष ध्यान रखें वरना पेट खराब हो सकता है शुभ अंक 23, शुभ रंग ​मैरून है। 

7. आज का दिन ठीक रहेगा। आपकी कल्पना शक्ति अच्छी योजना बनाने में मदद करेगी। परिवार में खर्च को लेकर विवाद हो सकता है खर्चा अधिक होगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरिया है। 

8. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है मित्रों की मदद मिलेगी। धैर्य से काम लें उचित कदम उठाएं। माता की तबीयत खराब हो सकती है शुभ अंक 24, शुभ रंग नीला है। 

9. कारोबार में नई उम्मीद जगेगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है आप बच्चों की मनोकामना पूरी करेंगे। आपकी मुलाकात बहुत प्रभावशाली लोगों हो सकती है शुभ अंक 1, शुभ रंग नारंगी है। 

From around the web