Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 06 अगस्त दिन शनिवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 06 August 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह का योग बन रहा है दिन की शुरुआत सुखपूर्ण हो सकती है धन लाभ भी आज आपको मिल सकता है शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल है। 

2. आज का दिन आर्थिक तौर पर बढि़या हो सकता है रिश्तेदारों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। काम काज में आने वाली बाधाएं दूर होगी। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है शुभ अंक 1, शुभ रंग लेमन है। 

3. आज आपके लिए दिन अच्छा बना रह सकता है आज मन प्रसन्न रहेगा। बहुत ही सोच विचार कर काम करें वरना अपनी गलतियों से आपको नुकसान हो सकता है नए प्रेम संबंध बन सकते हैं शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरिया है। 

4. कार्य की अधिकता आज पूरे दिन हो सकती है माता पिता का सहयोग आपको मिलेगा। नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर होंगी पुराने मित्रों से आप मुलाकात कर सकते हैं मन शांत बना रह सकता है शुभ अंक 5, श्ुाभ रंग सिल्वर है। 

5. आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रह सकता है काम काज में आपका मन लगा रह सकता है नौकरी में तरक्की मिल सकती है शुभ अंक 22, शुभ रंग बैंगनी है। 

6. आज का दिन विशेष होने वाला है कानूनी मामले में आपको सफलता हासिल होगी। रिश्तेदारों का घर में आना जाना लगा रहेगा। नए प्रेम संबंध भी आपके बन सकते हैं धन लाभ होगा। शुभ अंक 10, शुभ रंग गोल्डन है। 

7. आज दिनभर किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का सिलसिला चलता रहेगा। आज मन खुश रहेगा। बहुत ही सोच समझ कर काम को करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बढि़या बनी रह सकती है शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी है। 

8. आज आपकी गलतियों के कारण नुकसान हो सकता है जो आपको बेहद दुख देगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव भी हो सकता है काम काज में देरी होगी। शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा है। 

9. निवेश करने के लिए दिन बढि़या बना रह सकता है आज आपका काम में मन लगा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है संतान से आपको खुशी मिल सकती है शुभ अंक 51, शुभ रंग हल्का नीला है। 

From around the web