Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 14 सितंबर दिन बुधवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 14 September 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है विवाहित जीवन में अनबन बनी रह सकती है जमीन जायदाद से आपको लाभ मिलने की संभावना है काम काज में तेजी बनी रह सकती है शुभ अंक 2, शुभ रंग पीला है। 

2. आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नया काम करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है आफिस से आया फेान आपकी दिनचर्या बदल सकता है शुभ अंक 8, शुभ रंग हरा है। 

3. आज का दिन मिलाजुला बना रह सकता है मित्रों से मुलाकात हो सकती है बातचीत करके मन हल्का होगा। काम काज में देरी हो सकती है आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है शुभ अंक 10, शुभ रंग नीला है। 

4. कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती है जोश और शकित से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है निर्णय लेने से पहले जांच लें आपके रुतबे से लोग प्रभावित हो सकते हैं शुभ अंक 1, शुभ रंग सिल्वर है। 

5. आज का दिन आपके लिए बढि़या बना रह सकता है परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं खरीदारी के लिए भी आप जा सकते हैं बाहर का कुछ भी खाने पीने से बचना होगा वरना सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती है शुभ अंक 14, शुभ रंग फिरोजी है। 

6. आज का दिन आपके लिए अच्छा बना रह सकता है सम्मान की प्राप्ति हो सकती है व्यापारिक यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं मन शांत बना रहेगा। शुभ अंक 30, शुभ रंग क्रीम है। 

7. आज सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं सोशल विजिट हो सकती है परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता है काम काज में आ रही दिक्कतें आपकी दूर हो सकती है शुभ अंक 11, शुभ रंग भूरा है। 

8. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होने वाला है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है आज फंड निवेश से फायदा हो सकता है मन आपका शांत बना रहेगा। शुभ अंक 2, शुभ रंग गोल्डन है। 

9. पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। काम काज पूरे होंगे। शुभ अंक 1, शुभ रंग लेमन है। 

From around the web