Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 22 सितंबर दिन गुरुवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 22 September 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रह सकता है परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। सरकारी काम काज में आने वाली दिक्कतें दूर हो सकती है आज आप खरीदारी भी कर सकते हैं शुभ अंक 13, शुभ रंग बैंगनी है। 

2. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होने वाला है अपने प्रियजनों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें बस ध्यान रखें कि किसी को भी ठेस न पहुंचे। आज गाड़ी ध्यान से चलाएं वरना कोई दुर्घटना हो सकती है शुभ अंक 4, शुभ रंग हरा है। 

3. कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती है नौकरी में चल रही दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है रिश्तेदारों का घर में आना जाना लगा रह सकता है माता पिता का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला है। 

4. परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है आप सार्वजनिक परिवहन का आज प्रयोग कर सकते हैं कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ वक्त गुजारेंगे। शुभ अंक 11, शुभ रंग क्रीम है। 

5. अगर आपको खुद पर संदेह हो रहा है तो इसे दूर करने के लिए अपने परिवार के साथ रहें। जिस प्रोजेक्ट को आप शुरू करने वाले हैं वह आपके आर्थिक फायदे का कारण बनेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग लेमन है। 

6. आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है कारोबार में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है माता पिता के साथ आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है शुभ अंक 51, शुभ रंग केसरिया है। 

7. किसी दूसरे की सलाह पर निवेश करने से बचें। आज घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते हैं अपने दिल की बात आप शेयर कर सकते हैं शुभ अंक 9, शुभ रंग गुलाबी है। 

8. किसी दूसरे की सलाह पर निवेश करने से बचना होगा। आज घर में तनावपूर्ण माहौल बन सकता है थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह आज रफतार पकड़ेगा। शुभ अंक 22, शुभ रंग सफेद है। 

9. आप अधिक स्पष्टवादी है इसलिए बोलते समय थोड़ा सोच विचार कर लें। अपने कार्यों में नई तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आपकी तरक्की के मार्ग खुलेंगे। परिवार में शांति बनी रह सकती है शुभ अंक 17, शुभ रंग भूरा है। 

From around the web