Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 25 नवंबर दिन शुक्रवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 25 November 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है धोखे या छल से बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी होगी। काम काज में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती है शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा है। 

2. माता पिता का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजना बना सकते हैं शुभ अंक 9, शुभ रंग गोल्डन है। 

3. आज का दिन आपके लिए सामान्य से कम होने वाला है किसी वाद विवाद में पड़ने से बचें अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और सोच समझकर बोले। कार्य की अधिकता रहेगी। शुभ अंक 1, शुभ रंग केसरिया है। 

4. धोखे या छल से बचने के लिए सावधानी बरतें। अगर अकेला महसूस कर रहे हैं तो किसी क्लब या सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं कम में देरी हो सकती है शुभ अंक 10, शुभ रंग सिल्वर है। 

5. आज का दिन सामान्य बना रह सकता है आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है जो भय आपको परेशान कर रहा है उसका सामना करें मन को शांत रखें। शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला है। 

6. आज अपने सपनों के बारे में जानने में मदद मिल सकती है अपने जीवन में मित्रों के रंगों को अनुभव करें और इस क्षण का मज़ा लें। नए दोस्त भी आप बना सकते हैं शुभ अंक 45, शुभ रंग पिंक है। 

7. आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है अचानक ही आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है पारिवारिक क्लेश से राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की हो सकती है शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा है। 

8. अभी आपकी कड़ी मेहनत को नोटिस किया जा रहा है पदोन्नति और वेतन में वृद्धि भी आपके नाम है जीवन में आए उतार चढ़ाव समाप्त हो सकते हैं शुभ अंक 2, शुभ रंग क्रीम है। 

9. कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है संतान का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा भी आप कर सकते हैं वाहन सावधानी से चलाएं वरना दुर्घटना भी हो सकती है शुभ अंक 56, शुभ रंग बैंगनी है। 

From around the web