Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

 
tarot card rashifal 24 November 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन तनाव से भरा हो सकता है घर परिवार में क्लेश और वाद विवाद की स्थिति बनी रह सकती है काम काज में आपका मन नहीं लगेगा। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को भी तनाव व परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है सेहत का ध्यान रखें। 

वृषभ— आज का दिन अनुकूल बना रह सकता है नए संबंधों के बनने का योग है नए सिरे से जीवन को देखें और जल्द ही आप अपने जीवन में बदलाव पाएंगे। जितना कठिन और अच्छे से आप काम करते हो उतने ही भाग्यशाली आप हो। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है शुभ अंक 21, शुभ रंग पिंक है। 

मिथुन— आज का दिन सामान्य बना रह सकता है परिवार में सुख शांति भरा माहौल स्थापित रहेगा। काम की अधिकता हो सकती है ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है पुराने मित्रों से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं। 

कर्क— आज का दिन अनुकूल बना रह सकता है परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है माता पिता की सेहत में सुधार हो सकता है कारोबार से जुड़े लोगों को संतान का पूरा सहयोग मिल सकता है आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। 

सिंह— किसी खरीददारी या बिक्री के बारे में कोई बड़ा निर्णय आपके दिमाग में चल रहा है पहले अपने परिवार से सलाह लें व्यापारिक बैठक में आपकी आवश्यकता हो सकती है क्योंकि कुछ मामले बहुत महत्वपूर्ण है नौकरी से जुड़े लोगों को आज थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

कन्या— भविष्य के लिए धन बचाने के लिए अभी से सावधान हो जाए। प्रेम और गर्मजोशी के कारण आज आपका दिन और अधिक खास हो सकता है रोमांस और मनोरंजन के भी भरपूर अवसर आपको मिल सकता है रिश्तेदारों का घर में आना जाना लगा रह सकता है। 

तुला— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं काम काज की अधिकता बनी रह सकती है परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है ससुराल पक्ष से आपको अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 

वृश्चिक— अधिक काम करने से आज आपको बचना होगा और कुछ वक्त आप खुद के लिए भी निकालें। आत्मविश्वास से आप गगन चूम सकते हैं मगर आत्मविश्वास के बिना मामूली सी उपलब्धि भी आपकी पकड़ से परे है सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। 

धनु— आज का दिन सामान्य बना रह सकता है जुए और कर्ज से आपको बचना होगा। ये चिंताएं आपको परेशान कर सकती है रिश्तेदारों के साथ वक्त बिता सकते हैं काम में आपका अधिक वक्त व्यतीत भी हो सकता है मगर आप अपनी मेहनत से जल्द ही प्रतिस्पर्धा से बाहर निकल जाएंगे। 

मकर— आज का दिन आपको परेशानी में डाल सकता है मगर अपने परिवार और प्रियजनों के साथ बिताया गया वक्त शक्ति प्रदान कर सकता हैं अधिक काम करने से बचना होगा। योजना बनाने के बाद उस पर पूरी तरह से अम्ल करना, सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

कुंभ—  लम्बे वक्त तक कड़ी मेहनत करने के बाद आप अब खाली वक्त के अधिकारी हैं मज़ा करें ​मगर खास पैसों को लेकर सावधान रहना होग। घर की मरम्मत या नवीनीकरण पर भी सोच समझकर धन खर्च करें कानूनी मामले में आपको सफलता हासिल हो सकती है। 

मीन— आज का दिन बढ़िया हो सकता है परिवार और मित्रों का सहयोग मिल सकता है नौकरी से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है रिश्तेदारों का घर में आना जाना बना रह सकता है कर्ज से आपको राहत मिल सकती है मन शांत और प्रसन्न बना रह सकता है।  

From around the web