Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

 
tarot card rashifal 08 june 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— दिन सामान्य बना रह सकता है आज आपके लिए लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है चोट भी लग सकती है आपको ज्ञान बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है विभिन्न तरह की गतिविधियां आपको प्रभावित करेंगी। परिवार के साथ किसी पार्टी में भाग ले सकते हैं। 

वृषभ— आज का दिन आपके लिए मिलाजुला होने वाला है आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी और खर्च भी बढ़ सकता है। आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकता है काम काज पूरे हो सकते हैं रिश्तेदारों का आना जाना बना रह सकता है नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है। 

मिथुन— धन संपत्ति के लिए दिन सामान्य रहेगा। नए काम की शुरुआत हो सकती है मांगलिक कार्यक्रम या शुभ कार्य हो सकते हैं इस समय कोई रचनात्मक काम संपन्न हो सकता है आपके द्वारा किए गए प्रयासों का फल शीघ्र मिल सकता है व्यर्थ के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। तो असर स्वास्थ्य पर पड़ेगा। 

कर्क— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है और आप उनके साथ वक्त बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। आस पास की यात्रा कर सकते हैं धन लाभ के योग बने हुए हैं स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है। जिससे आप असहज महसूस करेंगे। 

सिंह— आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती है। आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती है सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर सकते हैं विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे। 

कन्या— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है शारीरिक कष्ट के योग भी बन रहे हैं आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है आपके सारे काम आपके अनुरूप पूर्ण हो सकते हैं दिमाग में शांति और मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। 

तुला— आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। पत्नी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। सिर दर्द जेसी समस्या रह सकती है आस पास के लोगों को आकर्षित करेंगे। यात्रा कर रहे हैं तो वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सरकारी कार्यों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। 

वृश्चिक— आज का दिन उन्नतिशील रहेगा। सुख सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है पैसों के मामले में मजबूत रहेंगे। व्यापारिक यात्रा फायदेमंद साबित होगी। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है फाइनेंस से संबंधित कार्यों में रूकावटें रहेंगी। आप अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद न करें। 

धनु— आज आपको व्यापारिक मामले में यात्रा करनी पड़ सकती है पूरा जोश और उत्साह रहेगा। अधिक व्यस्तता के कारण आप स्वयं व परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिससे रिश्तों में तनाव रहेगा। भाईयों के साथ मनमुटाव रह सकता है वैवाहिक जीवन में हसंी खुशी बिखेंरेंगे। 

मकर— आप अपनी संतान के लिए पथ प्रदर्शक बनेंगे। आज का समय व्यवसाय को आगे बढ़ाने का है और आप काफी हद तक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की डाट फटकार का सामना करना पड़ सकता है विद्यार्थियों को मन के अनुरूप परिणाम नहीं मिलने से मन विचलित रहेगा। 

कुंभ— आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रहेगा। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है  आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जैसे शारीरिक कष्ट और कोर्ट कचहरी के चक्कर काटना। आप योग और मनोरंजन का सहारा लें, इससे आप मानसिक रूप से प्रसन्न रह सकते हैं। 

मीन— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिल सकता है शादीशुदा जीवन शानदार तरीके से व्यतीत करेंगे। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है नौकरी में तरक्की के योग भी बनते हैं। 

From around the web