Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

​​​​​​​

 
tarot card rashifal 22 june 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन मिलाजुला बना रह सकता है कारोबार में लाभ मिल सकता है आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है घर पर आराम करने का मौका मिल सकता है आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएगी। लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती है। 

वृषभ— आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता है परिवार में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। आपको आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। 

मिथुन— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है मन प्रेम को लेकर चंचल रहने वाला है इसलिए संभलकर रिश्ते बनाएं सालों से चली आ रही समस्या का समाधान हो सकता है माता पिता का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश जल्द पूरी हो सकती है। 

कर्क— आपके व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण देखने को मिलेगा। नवयुवकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है बहुत सारे प्रोग्राम बनेंगे। नए और पुराने मित्रों के साथ आज खूब मौज मस्ती करेंगे। आज अपने लव पार्टनर पर विश्वास करने की आवश्यकता है। 

सिंह— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है परिवार में शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं मन में खुशी रहेगी। संतान की ओर से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है किसी भी प्रकार की गलतफहमी को स्थान ना दें। 

कन्या— समय आपकी परीक्षा ले सकता है उसके लिए तैया रहें अनावश्यक संबंध न बनाएं साथ ही साथ खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है उच्च शिक्षा के लिए अनुकूल समय जल्द ही आने वाला है कारोबार में आज आपको लाभ मिल सकता है मन प्रसन्न रहेगा। 

तुला— आज का दिन अनुकूल बना रह सकता है प्रेम जीवन में किसी तीसरे के आने से रिश्ते में दरार पड़ सकती है होशियारी के बल पर आज आप अपने आफिस में बॉस का मन जीत लेंगे। प्रेमिका के साथ आज उत्तम समय बीतेगा। धन की लेनदेन के लि आज का दिन उपयुक्त है। 

वृश्चिक— आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है अति आत्म विश्वास के कारण आप परेशान भी हो सकते हैं कार्य की अधिकता पूरे दिन बनी रह सकती है कानूनी मामले में आपको सफलता हासिल हो सकती है रिश्तेदारों से आज बड़ी खुशखबरी की भी प्राप्ति हो सकती है। 

धनु— मिलेजुले परिणाम आपको आज मिल सकते हैं कुछ परेशानियां हो सकती है आज कोई नया काम शुरू न करें क्योंकि आज आप तनाव में रहने वाले हैं आपके निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग नजर आ रहे हैं आज परिवार की ओर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। 

मकर— आज का दिन आपके लिए बढ़िया बना रह सकता है संतान सुख की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है गैस या स्किन की परेशानी आप झेल सकते हैं काम काज में देरी हो सकती है। 

कुंभ— यात्रा से अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं पदोन्नति मिल सकती है कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है जीवनसाथी के स्वास्थ्य में समस्याएं आ सकती है आज मन कहीं शॉपिंग करने का करेगा। लेकिन खर्चों पर ध्यान रखना जरूरी है धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। 

मीन— खुश होने के अवसर आपको आज मिल सकते हैं लव पार्टनर आप के मन की बात समझेगा। वैवाहिक जीवन में भी सुकून रहेगा। ध्यान रहे ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके जीवनसाथी या प्रियतम को दुख पहुंचे। काम काज में आज परेशानी हो सकती है। 

From around the web