Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

 
tarot card rashifal 03 August 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है आपको सावधान रहना होगा। अपने कर्मचारियों व सहकर्मियों की गतिविधि पर पूरी नजर रखें। हो सकता है कारोबार से संबंधित परेशानियां आपके सामने आएं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। 

वृषभ- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला बना रह सकता है जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में सुनहरा अवसर आज प्राप्त होगा। नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती है धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रह सकती है परिवार के साथ वक्त गुजार सकते हैं सालों पुराना फंसा हुआ धन आज आपको मिल सकता है। 

मिथुन- आज का दिन आपके लिए अनुकूल बना रह सकता है काम काज में मन लगा रह सकता है नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है परिवार का साथ प्राप्त होगा। घर से जुड़ी चीजों की खरीदारी पूरी कर सकते हैं धार्मिक कार्यक्रम में आपकी रूचि बनी रह सकती है मन शांत रहेगा। 

कर्क- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है आप परिवार की जरूरत का सामान खरीद सकते हैं वाहन ध्यान से चलाएं। परिवार में किसी रिश्तेदार के साथ दुखद घटना हो सकती है जिससे आप चिंता ग्रस्ति हो सकते हैं संतान की शिक्षा पर अधिक खर्च होगा। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिल सकता है। 

सिंह- नौकरी के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं आज आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है आपको कला से जुड़े क्षेत्र में भाग लेने का मौका मिल सकता है काम काज आपके पूरे होंगे नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती है माता पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। आज आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। 

कन्या- आज का दिन उत्तम रहने वाला है परिवार के लिए आप खरीदारी कर सकते हैं पति पत्नी के आपसी संबंध अच्छे बने रहेंगे और आपसी समझ बढ़ सकती है नए लोगों से आपका संपर्क बन सकता है आपके व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण आपके संबंध लोगों से बेहतर बनेंगे काम काज में तेजी देखने को मिल सकती है। 

तुला- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं वरना दुर्घटना हो सकती है आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहने वाली है कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को राहत मिल सकती है परिवार में किसी बात को लेकर क्लेश भी हो सकती है समस्याएं बढ़ सकती है। 

वृश्चिक- अगर कुछ नया काम करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचना होगा। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपको लाभ दिला सकती है अपने विवेक के कारण मार्ग में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। 

धनु- आज का दिन आपके लिए बढि़या बना रह सकता है आर्थिक स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। खर्च भी अधिक हो सकता है मशीनरी आदि उपकरण खराब होने की वजह से काम में थोड़ी बाधा आ सकती है कार्य की अधिकता के कारण आज आपको तनाव महससू हो सकता हैं संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

मकर- आज का दिन आपके लिए बढि़या बना रह सकता है संतान चाहने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है फिजूल खर्ची पर नियंत्रण लगाने की जरूरत है विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है वही कारोबार से जुड़े लोगों को आज लाभ प्राप्त होगा। बैंक से वाहन या मकान के लिए आप ऋण ले सकते हैं। 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है परिवार में खुशहाली बनी रह सकती है जीवनसााथी का सहयोग आपको मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगीं समाज में मान सम्मान बढ़ सकता है रिश्तेदारों से आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। 

मीन- आज का दिन ठीक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बनी रहेगी। आप जो भी काम करेंगे सब कुछ ठीक तरह से संपादित हो जाएगा। पत्नी के सहयोग की वजह से पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। अगर धन में बढ़ोत्तरी चाहते हैं तो निवेश के लिए समय उपयुक्त है काम काज आज आपके पूरे हो सकते हैं। 

From around the web