Follow us

क्या आप भी हैं जीवन के दुखों से परेशान, तो करें श्री गणेश के इन मंत्रों का जाप

 
o

जयपुर एस्ट्रो डेस्क: भगवान श्री गणेश की पूजा के लिए बुधवार का दिन श्रेष्ठ माना जाता हैं और आज बुधवार हैं आज के दिन अगर सच्चे मन और पूरी निष्ठा के साथ श्री गणेश की पूजा की जाए तो जातक के जीवन के संकटों का नाश हो जाता हैं

r
किसी भी परेशानी से निकलने का मार्ग भी गौरीपुत्र गजानन की आराधना से ही हैं कहा जाता है कि गणेश जी की सात्विक साधनाएं बेहद ही सरल और प्रभावशाली होती हैंगणपति के ऐसे मंत्र है जिनका उच्चारण करने से मनुष्य के सभी दुखों का नाश हो जाता हैं और जीवन में सुख समृद्धि का आरंभ होता हैं तो आज हम आपको श्री गणेश के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

गणेश गायत्री मंत्र—

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात।।

इस मंत्र का जाप सच्चे मन से हर रोज 108 बार करें। इससे श्री गणेश प्रसन्न होते हैं अगर लगातार 11 दिन गणेश गायत्री मंत्र का जाप किया जाए तो मुनष्य के पूर्व कर्मों का बुरा फल खत्म हो जाता हैं।

y

तांत्रिक गणेश मंत्र—

ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋदि्ध पति, सिदि्ध पति। मेरे कर दूर क्लेश।।

रोज़ सुबह के समय भगवान शिव, मां पार्वती और श्री गणेश की पूजा करने के बाद अगर इस मंत्र का जाप 108 बार किया जाए तो मनुष्य के जीवन के सभी दुख तुरंत खत्म हो जाते हैं लेकिन इस मंत्र का उच्चारण करते समय मनुष्य को पूर्ण सात्विकता रखनी होती हैं साथ ही क्रोध, मांस, मदिरा, परस्त्री आदि से दूर भी रहना होगा।

e

गणेश कुबेर मंत्र—

ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

अगर किसी पर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया हैं साथ ही आर्थिक परेशानियां बहुत बढ़ गई हैं तो उसे श्री गणेश के कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए इस मंत्र का जाप नियमित रूप से करने पर मनुष्य का कर्जा चुकना आरंभ हो जाता हैं साथ ही धन के नए स्त्रोत भी बनते हैं।

u

Tags

From around the web