Follow us

आत्मविश्वास में चाहते हैं वृद्धि, तो अपनाएं ये वास्तुटिप्स

 
these vastu tips will increase your confidence to get success in career

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं हर कोई जीवन और करियर में सफल होने की चाहत करता हैं मगर इन दोनों में आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास का होना जरूरी हैं आत्मविश्वास की कमी के कारण लक्ष्य को पाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं वास्तु अनुसार कुछ उपायों को करके आत्मविश्वास में वृद्धि की जा सकती हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ उपाय जो आत्मविश्व मजबूत करते हैं तो आइए जानते हैं। 
 
दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में सोने का छल्ला पहनना शुभ माना जाता हैं इससे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं ऐसे में कार्यक्षेत्र व करियर में आ रही परेशानियां दूर होकर सुलता के मार्ग खुल जाते हैं। रोजाना सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें फिर दोनों हाथों को जोड़कर 5 मिनट तक सूर्य देव का ध्यान करें। इस उपाय को करने से आत्मविश्वास मजबूत होता हैं करियर में सफलता मिलने के योग बनते हैं। घर पर पौधे लगाना शुभ होता हैं वास्तु में अन्य पौधे के साथ सूरजमुखी का पौधा बेहद शुभ माना जाता हैं इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं। 

रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव को प्रणाम करें उसके बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्हें मिठाई खिलाएं। वास्तु अनुसार ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती हैं साथ ही करियर में आ रही परेशानियां दूर होकर तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं। घर की पूर्व और उत्तर दिशा को अग्नि का स्थान माना जाता हैं इस दिशा में भोजन करना शुभ होता हैं इसलिए हमेशा इसी ओर मुख करके भोजन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं ऐसे में तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं। घर की पूर्व दिशा में हरा और पीला रंग करवाएं। इससे घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं ऐसे में आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलती हैं। 

From around the web