Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 10 जनवरी दिन सोमवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 10 January 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. सकारात्मक सोच से आज जीवन में प्रगति लाएगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती हैं और नए साथी भी आपके बन सकते हैं प्रतिस्पर्धा का सामना आपको करना पड़ सकता हैं शुभ अंक 11, शुभ रंग सफेद हैं। 

2. आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता हैं सरकारी योजनाओं का आप पूरा लाभ उठा सकते हैं रिश्तेदारों का आना जाना भी बना रह सकता हैं शुभ अंक 5, शुभ रंग लेमन हैं। 

3. कार्य की अधिकता आज पूरे दिन हो सकती हैं कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता हैं अपने खान पान का ध्यान रखें आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता हैं शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला हैं। 

4. आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से हो सकती हैं आप प्रसन्न और सुकून महसूस करेंगे। सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं शुभ अंक 10, शुभ रंग पर्पल हैं। 

5. आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आएगा। पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता हैं शुभ अंक 55, शुभ रंग रंग केसरिया हैं। 

6. आज मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन संबंधी मामलों में चिंताएं दूर होगी। अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। शुभ अंक 12, शुभ रंग क्रीम हैं। 

7. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें आज का दिन प्रेमी प्रेमियों के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी मामलों में वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन हैं क्रोध पर काबू रखें। शुभ अंक 8, शुभ रंग सिल्वर हैं। 

8. पारिवारिक अशांति के कारण मन आपका विचलित हो सकता हैं नए मित्रों का चयन सोच समझकर करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती हैं शुभ अंक 7, शुभ रंग हरा हैं। 

9. आपके सहकर्मी आपका आज साथ देंगे। कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी आपको लेने पड़ सकते हैं रिश्तेदारों में मजबूती बनी रह सकती हैं अधूरे काम भी आज आपके पूरे होंगे। शुभ अंक 35, शुभ रंग गुलाबी हैं। 
  

From around the web