Follow us

अंकज्योतिष 2022: जानिए 11 जनवरी दिन मंगलवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 11 January 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता हैं अभी आपका हर काम पूरा हो रहा हैं क्योंकि आपकी प्रतिभा मांग में हैं अभी हुआ आर्थिक लाभ घर की मरम्मत या नवीनीकरण में उपयोग होगा। शुभ अंक 7, शुभ रंग कत्थई हैं। 

2. कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती हैं जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। सरकारी काम में तेजी देखने को मिल सकता हैं नौकरी में पदोन्नति हो सकती हैं शुभ अंक 33, शुभ रंग लाल हैं। 

3. आज का दिन मिलाजुला बना रह सकता हैं आप उन कामों का सामना कर सकते हैं जो आपके लिए चुनौ​तीपूर्ण और नए हैं उनका साहस से सामना करें और सफलता आपके साथ होगी। शुभ अंक 4, फिरोजी हैं। 

4. आज का दिन आध्यात्मिक रू से बेहद प्रबल है इसलिए आज अपने दिमाग की जगह दिल की सुनें। किसी की मदद करना सबसे बेहतरीन चीज है इसलिए संतुष्टि और अनुभव प्राप्त होता है शुभ अंक 1, शुभ रंग पीच हैं। 

5. आज असफल होने की संभावना बहुत ही कम है जीवन में की गयी सबसे बड़ी गलती ही आपको विजयी बनने में मदद कर सकती हैं मन को शांत रखें। शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरिया हैं। 

6. अपने पिता या बॉस के साथ किसी मतभेद के कारण आपकी यात्रा की योजनाएं रद्द हो सकती हैं अपने मित्रों और पड़ोसियों का समर्थन करें। काम पूरे हो सकते हैं शुभ अंक 10, शुभ रंग हरा हैं। 

7. किसी क्लास या प्रशिक्षण में नामांकन की वजह से आपके करियर में दिलचस्प संभावनाएं होंगी। रिश्तेदारों से आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता हैं शुभ अंक 21, शुभ रंग ग्रे हैं। 

8. आज आप समय कैसे व्यतीत करेंगे, यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है आप अपने मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं या कुछ लोग दोस्तों की भलाई के लिए काम करेंगे। शुभ अंक 2, शुभ रंग गहरा नीला हैं। 

9. दोस्तों के साथ मिल कर काम करने में सफलता प्राप्त होगी। अगर आप दुनिया को बदलते हुए देखना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद को बदलना होगा। सेहत का ध्यान रखें। शुभ अंक 5, शुभ रंग पर्पल हैं। 
  

From around the web