Follow us

अंकज्योतिष 2023: जानिए 15 मार्च दिन बुधवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
Ank jyotish numerology prediction for 15 march 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. इसका प्रभाव आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। आप अभी सामाजिक मूड में है। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को धन लाभ या पदोन्नति हो सकती है। शुभ अंक 2, शुभ रंग सिल्वर है। 

2. आर्थिक तौर पर देखे तो ये दिन सामान्य होने वाला है आपको आज लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी सेहत और चीजों का ध्यान आपको खुद ही रखना होगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग गोल्डन है। 

3. परिवार में किसी बात को लेकर आज बहस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने क्रोध और बोली पर विराम लगाने की जरूरत है। नौकरी में दिक्कतें आ सकती है। शुभ अंक 6, शुभ रंग केसरिया है। 

4. आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। कोई बड़ा सौदा भी हाथ लग सकता है। शुभ अंक 34, शुभ रंग फिरोजी है। 

5. परिवार के साथ आज भोजन करने या फिर घूमने फिरने के लिए वक्त निकाल सकते है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक बनी रह सकती है। काम काज पूरे होंगे। शुभ अंक 10, शुभ रंग पीला है। 

6. आज आप अपने व्यक्तित्व और उत्साह से परिवार में सबका दिल जीत सकते है। सामाजिक संबंधो के लिए दिन बढ़िया रहेगा। काम काज में तेजी देखने को मिल सकती है। शुभ अंक 12, शुभ रंग क्रीम है। 

7. नौकरी में आने वाली दिक्कतें हल हो सकती हैं। परिवार और मित्रों का सहयोग आपको मिलेगा। काम काज में तेजी देख सकते है। सरकारी काम पूरे होंगे। शुभ अंक 1, शुभ रंग जामुनी है। 

8. आज आप खुद को अकेला महसूस कर सकते है। स्नेह और संरक्षण की जरूरत भी आपको पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य बनी रह सकती है। शुभ अंक 9, शुभ रंग पर्पल है। 

9. आपका आत्मविश्वास अभी आपकी बाहरी उपस्थिति में झलक रहा है। नयी शुरुआत के लिए ये  बेहतरीन समय है। काम काज में तेजी बनी रह सकती है नए अवसर भी आपको मिलेंगे।

From around the web