Follow us

अंकज्योतिष 2023: जानिए 20 सितंबर दिन बुधवार का लकी नंबर और शुभ रंग

 
numerology prediction 20 September 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार जाना जा सकता हैं जिसे हम मूलांक के रूप में जानते हैं मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता हैं, तो आज हम आपको मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आप का आज का दिन कैसा होने वाला हैं तो आइए जानते हैं।

1. आपको कानूनी या वित्तीय मुद्दों पर केंद्रित बैठकों की जरूरत हो सकती है। किसी भी जोखिम भरे काम से बचने की जरूरत है। संतान सुख मिलेगा। शुभ अंक 4, शुभ रंग गुलाबी है। 

2. आज का दिन सामान्य बना रह सकता है। कारोबार और परिवार के मामलों में अपना व्यवहार कूटनीति से भरपूर रखें। आर्थिक तौर पर आपको लाभ मिलेगा। शुभ 23, शुभ रंग सफेद है। 

3. आपका कोई खास आपसे अधिक समय और ध्यान चाहते हैं। आपके प्रयास आपको नाम और ​प्रसिद्धि प्रदान कर सकते है। काम काज की अधिकता देखने को मिलेगी। शुभ अंक 9, शुभ रंग नीला है। 

4. आज का दिन आपके लिए कई बदलाव लेकर आ रहा है आर्थिक उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। शुभ अंक 1, शुभ रंग हरा है। 

5. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे है अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का कुछ भी खाने पीने से आपको बचना होगा। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक 11, शुभ रंग क्रीम है। 

6. आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है एक शुरुआत जो आपको नए मार्ग प्रदान कर सकती है आपका जबरदस्त रवैया आपके साथ काम करने वालों को प्रभावित करेगा। शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा है। 

7. आप इस वक्त खुद को कानूनी चिंताओं से घिरा हुआ महसूस कर सकते है जिसमें एक काम दुर्घटना शामिल हो सकती है। परेशानियां आपकी बढ़ सकती है सोच समझ कर फैसला करें। शुभ अंक 9, शुभ रंग सिल्वर है। 

8. काम इस वक्त आपसे अधिक मांग कर रहा है। परिवार के साथ घर पर मन की शांति पाएं। माता पिता और अन्य सदस्यों के साथ वक्त गुजार सकते है। शुभ अंक 13, शुभ रंग पिंक है। 

9. उधार की चिंता आपको परेशान कर सकती है आपके प्रयास सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी के साथ मन की बात शेयर कर सकते है। काम काज में कमी आएगी। शुभ अंक 19, शुभ रंग जामुनी है। 

From around the web