Follow us

किस्मत से जुड़ा होता है गुलाब का फूल, वास्तु के ये उपाय बनाएंगे आपको धनवान

 
किस्मत से जुड़ा होता है गुलाब का फूल, वास्तु के ये उपाय बनाएंगे आपको धनवान

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। घर में लगे पेड़-पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। कई लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है, इसके लिए वे तरह-तरह के फूलों और पौधों से अपने घरों को सजाते हैं। इन्हीं फूलों में से एक है गुलाब। गुलाब के फूल को स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब का फूल सुख, समृद्धि और भाग्य से जुड़ा होता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ वास्तु टिप्स....

आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी

c
घर में धन की कमी को दूर करने के लिए आप घर में गुलाब के फूल का पौधा लगा सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार शाम की पूजा के समय गुलाब के फूल पर कपूर लगाएं और उसे जला दें। इसके बाद इस फूल को मां भगवती को अर्पित कर दें। इससे आपको किसी भी तरह की आर्थिक तंगी से निजात मिलेगी।

धन की कमी दूर होगी
अगर आपके घर में पैसों की तंगी है तो शुक्रवार के दिन मां दुर्गा को गुलाब की पांच पंखुड़ियां अर्पित करें। वास्तुशास्त्र के अनुसार इससे आपको धन संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी।

घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी
वास्तु शास्त्र के अनुसार शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। ऐसा 11 शुक्रवार को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा बिजनेस में भी आपको फायदा होगा।

घर में सकारात्मकता का संचार होगा

c
फेंगशुई के अनुसार आप घर के सामने गुलाब का पेड़ लगा सकते हैं। इससे घर में पॉजिटिव वाइब्स आएगी। लाल गुलाब का फूल ऊर्जा से भरपूर माना जाता है। इसे घर में रखने से समृद्धि आएगी।

इस दिशा में बढ़ना शुभ होता है
बालकनी में दक्षिण-पश्चिम दिशा में गुलाब का फूल लगा सकते हैं। इसके अलावा इस फूल को उगाने की सही दिशा दक्षिण दिशा बताई गई है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में फूल उगाने से आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा परिजनों के साथ भी संबंध मधुर होंगे।

From around the web