Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

 
tarot card rashifal 16 march 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ या बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते है। काम काज में तेजी बनी रह सकती है। 

वृषभ— दिन उतार चढ़ाव से भरा होने वाला है। आर्थिक परेशानियां आपकी हल सकती है। काम काज की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार भी करना पड़ेगा। पिता से आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। 

मिथुन— धन संबंधी मामले अभी आपके दिमाग में है और आपकी नजर लक्जरी सामान पर बनी रह सकती है। अधिक खर्च करने से बचना होगा। वरना आने वाले वक्त में आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। 

कर्क— माता पिता की सेहत को लेकर आज थोड़ी चिंता बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात आज शेयर कर सकते है। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ की प्राप्ति होगी। 

सिंह— विवाह योग्य जातकों के लिए दिन बढ़िया बना रह सकता है। आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है। आर्थिक बदलाव आज आपको देखने को मिल सकता है। काम काज में तेजी रहेगी। 

कन्या— आपके परिवार को किसी संकट या समस्या से निपटने के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। आने वाले बदलाव की योजनाएं बनाने के लिए ये वक्त उचित है। कानूनी मामले में सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल बना रहेगा। 

तुला— नौकरी में आने वाली दिक्कतें समाप्त हो सकता है। घर परिवार में सुख शांति बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ आज बाहर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक बनी रह सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। 

वृश्चिक— एक तरफा प्रेम में पड़े लोगों के लिए आज का दिन कुछ परेशानियां या बदलाव लेकर आ रहा है। आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार और नौकरी में तरक्की हो सकती है। मित्रों से मुलाकात कर सकते है। 

धनु— आज आप मन की आजादी प्राप्त करेंगे और सच में उसका आनंद भी प्राप्त करेंगे। प्रतिबंध और बंधन आपको उत्साह और रोमांच प्रदान कर सकते है। काम काज की अधिकता हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। 

मकर— आज कोई बड़ी समस्या किसी प्रिय की मदद से हल हो सकती है। मन प्रसन्न बना रह सकता है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत बने रह सकते है। आपको धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आज यात्रा करने से आपको बचना होगा। 

कुंभ— ये वक्त आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रम में आप भाग ले सकते है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी। 

मीन— पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया बना रह सकता है। घर में सुख शांति भरा माहौल बना रह सकता है। आय के नए स्तोत भी मिल सकते है। इस बीच अपने खर्च को लेकर आप सतर्क रहें और चोरी व दुर्घटनाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें। 

From around the web