Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा 19 का दिन

 
tarot card rashifal 19 march 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित हो सकता है। काम काज में कमी देखने को मिल सकती है। परिवार और मित्रों के साथ आप अच्छा वक्त गुजार सकते है। रिश्तेदारों से आज मुलाकात हो सकती है किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

वृषभ— लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे है। परिवार में चल रही समस्याएं जल्द ही समाप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव देखना पड़ सकता है। सरकारी काम में अड़चन आ सकती है। माता के साथ वक्त गुजार सकते है। 

मिथुन— रविवार का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला है आप कुछ अधूरे काम को आज पूरा कर सकते है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रह सकती है। प्रेम जीवन भी अनुकूल रहेगा। प्रेमी से अपने दिल की बात आज कर सकते है। 

कर्क— अभी सच्ची प्रसन्नता आपको धोखा दे सकती है। आप अलग और नियंत्रित महसूस कर सकते है। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। कारोबार और व्यापार से जुड़े लोगों को घाटा हो सकता है ऐसे में सावधानी से काम करना ठीक रहेगा। 

सिंह— मन में जो भावनाएं है वह अस्थायी है क्योंकि कोई नयी शुरुआत आपके मार्ग पर है। इस बीच, आत्मनिर्भर होने के लिए इस वक्त का प्रयोग करें। काम काज में तेजी बनी रह सकती है। कानूनी मामले में आज आपको पड़ने से बचना होगा। 

कन्या— आज का दिन आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। परिवार और मित्रों के साथ आप अधिक वक्त गुजार सकते है। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर कर सकते है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है। शादीशुदा जीवन ठीक ठाक रहेगा। 

तुला— आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। अचानक से आपको धन लाभ मिलेगा। माता पिता से अपने मन की बात आप शेयर कर सकते है। 

वृश्चिक— मार्गदर्शन के लिए परिवार और बड़ों की मदद ले सकते है। जो भी आप करते हैं या जहां भी आप जाते है। उपलब्धि की भावना हर समय आपक साथ रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 

धनु— आपमें आत्मविश्वास का स्तार आज अधिक हो सकता है। और नम्रता आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकती है। आर्थिक स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है। काम काज में आ रही अड़चने दूर हो सकती है। किसी भी परेशानी से आपको जूझन नहीं पड़ेगा। 

मकर— आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता हैं परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। काम काज पूरे हो सकते है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे है। ​वैवाहिक जीवन में आज तनाव का माहौल रह सकता है अपने क्रोध पर काबू रखें। 

कुंभ— क्लब या सामाजिक कार्यक्रमों में आप मित्रों के साथ वक्त बिता सकते है। लेकिन अभी आपको आराम की अधिक जरूरत है। अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का खाने पीने से आपको बचना होगा। आर्थिक स्थिति अनुकूल बनी रह सकती है। 

मीन— सेहत के लिहाज से ये वक्त शानदार है। अंदरूनी या उच्च शक्ति से एक हानिकारक मार्ग को रोका जा सकता है। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। रिश्तेदारों से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। विद्यार्थियों लाभ मिलेगा। 
 

From around the web