Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

 
tarot card rashifal 12 march 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया होने वाला है परिवार और मित्रों के साथ वक्त गुजार सकते है। अधूरे काम भी आपके पूरे होंगे। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृषभ— आर्थिक नजरिएं से देखा जाए तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत बने रह सकते है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया बना रहेगा। काम काज की अधिकता भी हो सकती है। 

मिथुन— अपनी वर्तमान योजनाओं में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के मामलों पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रह सकती है। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। 

कर्क— आज पूरा दिन कार्य की अधिकता होने वाली है जिसके कारण आप खुद के लिए भी वक्त नहीं निकाल पाएंगे। माता की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है। लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते है। आर्थिक बदलाव देखने को मिल सकता है। 

सिंह— नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया होने वाला है। परिवार में चल रही सभी समस्याएं समाप्त हो सकती है। संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अचानक ही धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। 

कन्या— वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन सामान्य साबित हो सकता है जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है। आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। कानूनी मामले में पड़ने से बचें। काम पूरे हो सकते है। 

तुला— अभी कोई खरीददारी या निवेश की जरूरत हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। माता पिता के साथ अपने मन की बात शेयर कर सकते है। काम काज भी पूरे होंगे। नौकरी व कारोबार में चल रही समस्याएं हल हो सकती है। 

वृश्चिक— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना ह सकता है हर मामले पर विचार करने के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें। आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे है। काम में तेजी आ सकती है। 

धनु— परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता है। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात तय हो सकती है। काम काज में तेजी देखने को मिल सकती है। अचानक धन लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। 

मकर— जल्दबाजी के चक्कर में आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में अपना ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते है। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। 

कुंभ— आज का दिन सामान्य बना रह सकता है अपने करीबी लोगों की सलाह को मानें क्योंकि यह सलाह आपकी मदद कर सकती है। संतान का सहयोग आपको मिल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। 

मीन— धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का आपको मौका मिल सकता है। परिवार और घर के रिश्तों में तनाव आ सकता है ऐसे में आपको अपनी बोली और व्यवहार को बदलना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। 

From around the web