Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा 18 का दिन

 
tarot card rashifal 18 march 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन शानदार होने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त गुजार सकते है। बाहर घूमने जा सकते है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य बनी रह सकती है। परिवार और नौकरी में आ रही दिक्कतें कम हो सकती है। 

वृषभ— आज का दिन विद्यार्थियों के लिए खास होने वाला है। उन्हें अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों के हाथ कोई बड़ा सौदा भी लग सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक होगी। 

मिथुन— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को धैर्य से काम लेना होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। आज कानूनी विवाद में पड़ने से बचना होगा। वरना नुकसान आपको ही होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें बाहर का खाने पीने से बचें। 

कर्क— कार्य की अधिकता आज पूरे दिन बनी रह सकती है। परिवार में चल रही समस्याएं हल हो सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते है। प्रेमी के साथ डेट पर जाने के अवसर आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। 

सिंह— परिवार में सुख शांति भरा माहौल बना रह सकता है। माता पिता या जीवनसाथी से अपने मन की बात आज शेयर कर सकते है। सरकारी काम काज आपके पूरे होंगे। करियर से जुड़े लोगों के सफलता के नए अवसर प्राप्त हो सकते है। 

कन्या— कानूनी वाद विवाद में पड़ने से आज आपको बचना होगा। वरना आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। किसी मित्र के कारण बदनामी भी हो सकती है। 

तुला— विवाह योग्य जातकों के लिए दिन बढ़िया होने वाला है। आपका रिश्ता पक्का हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। काम काज में आ रही दिक्कतें किसी प्रिय की सहायता से हल हो सकती है। 

वृश्चिक— आपकी वर्तमान परिस्थितियों पर आधारित अनुभव इस समय मार्मिक हो सकते है। रिश्तों को लेकर भावुकता का अनुभव भी आप कर सकते है। काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। खुद के लिए भी वक्त निकालें। 

धनु— जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते है। कानूनी मामले में आज आपको सफलता मिल सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों को कई मार्ग दिख सकते है। किसी बड़े की सहायता से आप सही का चुनाव भी कर सकते है। 

मकर— नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और बदलाव भी देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। 

कुंभ— आज का दिन अनुकूल साबित हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते है। बाहर घूमने के प्लान भी बना सकते है। जो लोग आप पर निर्भर करते हैं वो आपकी चिंता कर सकते है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य बनी रह सकती है। 

मीन— ये वक्त कुछ कर दिखाने का है ऐसे में आप कड़ी मेहनत करें और आने वाले दिनों में आपको इसके अच्छे परिणाम मिल सकता है। अभी भाग्य आपका पूरा साथ दे रहा है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रह सकती है। 

From around the web