Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा 23 मई का दिन

 
tarot card rashifal 23 may 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— परिवार में चल रही समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो सकती हैं दिन उत्तम बना रहेगा। कारोबार और नौकरी से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का पूरा फल मिल सकता हैं। धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। 

वृषभ— आज का दिन ठीक ठाक होने वाला हैं कुछ अधूरे काम आपके पूरे हो सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती हैं परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात और बातचीत जारी रखेंगे। 

मिथुन— आज आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। सभी तरह के काम आपके मन मुताबिक ही संपन्न हो सकते हैं। हाल के दिनों में मिली सफलता का मित्रों और परिवार के साथ आप आनंद उठा सकते हैं साथ ही सावधानी जरूर बरतें। 

कर्क— कार्य की अधिकता पूरे दिन बनी रह सकती हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के हाथ बड़ा सौदा लग सकता हैं। कानूनी मामले आपके हल होंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता हैं ससुराल पक्ष से रिश्ते बेहतर बने हर सकते हैं मन शांत रहेगा। 

सिंह— आज का दिन सामान्य से कम होने वाला हैं आज आपको छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जिसमें दुर्घटनाएं या चोरी होने की संभावना हैं। माता से अपने मन की बात कर सकते हैं विवाह योग्य जातकों का रिश्ता भी पक्का हो सकता हैं। 

कन्या— आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा हैं धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार में शांति बनी रह सकती हैं जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। अगर यात्रा का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए इसे रोक दें। 

तुला— किसी महत्वपूर्ण विषय पर आप अपने बड़ों के साथ चर्चा में शामिल हो सकते हैं अपनी राय सोच विचार कर ही प्रकट करें। आर्थिक तौर पर आपको बदलाव देखने को मिल सकता हैं कानूनी मामले हल होंगे वही सरकारी योजनाओं का आप लाभ उठाएंगे। 

वृश्चिक— धन लाभ होने की संभावना बन रही हैं परिवार का भरपूर साथ आपको मिल सकता हैं पारिवारिक रिश्तों से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता हैं काम काज में कमी देखने को मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन उत्तम हैं। 

धनु— आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा कर सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता पिता की सेहत में सुधार देखने को मिल सकता हैं। विद्यार्थियों को अभी अधिक मेहनत करने की जरूरत हैं कुछ नया भी आप सीख सकते हैं। 

मकर— आप अपने बदलते मनोभाव के कारण खुद को उदास महसूस कर सकते हैं पुरानी अच्छी चीजों के बारे में विचार करके आपको अच्छा लगेगा। धार्मिक काम काज पूरे हो सकते हैं रिश्तेदारों का घर में आना जाना भी हो सकता हैं। 

कुंभ— आज का दिन तनाव मुक्ति का हैं आप नई शुरुआत कर सकते हैं परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी भी आपको मिल सकता हैं। छोटी मोटी यात्रा के योग बनते नजर आ रहे हैं वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। 

मीन— दिन मिलाजुला बना रह सकता हैं खर्चे भी बढ़ सकते हैं जीवन में कुछ अहम बदलाव के संकेत हैं। मित्रों व परिवार के साथ वक्त गुजार सकते हैं काम काज में कमी बनी रह सकती हैं वाद विवाद या बहस करने से आपको बचना होगा। 

From around the web