Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

 
tarot card rashifal 10 January 2022

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— अपने लक्ष्य को प्राथमिकता देंगे। धन संबंधी मामलों में चिंताएं दूर हो सकती हैं अपने प्रियजनों के साथ खुशी के पल व्यतीत कर सकते हैं व्यापारिक कार्य में अधिक मुनाफा भी प्राप्त हो सकता हैं प्रेमी प्रेमिका के मध्य आज किसी बात को लेकर झगड़ा भी हो सकता हैं जो संबंधों में दरार पैदा कर सकता हैं। 

वृषभ— आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा हैं परिवार के साथ अधिक वक्त गुजार सकते हैं रिश्तेदारों का आना जाना बना रह सकता हैं नौकरी की तलाश पूरी हो सकती हैं कार्य की अधिकता बनी रह सकती हैं सरकारी योजनाओं का आपको फायदा भी आज मिल सकता हैं। 

मिथुन— आपका सरल स्वभाव आज आपके लिए खुशियों का पल लेकर आ रहा हैं पारिवारिक जीवन में कुछ कठिनाईयों का सामना भी आपको करना पड़ सकता हैं रोमांस और बाहर घूमना आपके माइंड पर हावी रहेगा। आज आप अपने प्रेम की गहराई का अनुभव भी कर सकते हैं। 

कर्क— धन का आगमन हो सकता हैं विभिन्न स्त्रोतों से धन प्राप्त भी होगा। सरकारी व्यक्तियों से मदद मिल सकती हैं दोपहर तक परेशानी का सामना आपको करना पड़ सकता हैं शाम तक स्थिति बेहतर हो जाएगी। कोई अप्रत्याशित दुर्घटना घट सकती हैं घर में चोरी भी हो सकती हैं। 

सिंह— आज का दिन आपके लिए सामान्य बना रह सकता हैं खर्चा अधिक हो सकता हैं अपनी सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं रिश्तेदारों से आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं संतान की चिंता भी बनी रहेगी। 

कन्या— नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को आज नई नौकरी मिल सकती हैं धन को लेकर परिवार में मनमुटाव बना रहेगा। प्रेमी से अनबन हो सकती हैं स्कूल या कॉलेज में नमांकन हो सकता हैं पारिवारिक संघर्ष के कारण मन भी उदास बना रह सकता हैं धन लाभ हो सकता हैं। 

तुला— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक होने वाला हैं किसी नई वस्तु का व्यापार आगे चल कर आपको फायदा पहुंचाएगा। सालों से अटका पड़ा धन मिल सकता हैं परिवार में सुख शांति का माहौल बना रह सकता हैं रिश्तेदारों का घर में आना जाना भी आज हो सकता हैं। 

वृश्चिक— आफिस में आज आपके काम को सहारा जा सकता हैं पड़ोसियों और मित्रों का साथ मिलेगा। कला में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती हैं कीमती वस्त्र आदि की खरीदारी कर सकते हैं पार्टी आदि में प्रेमी के साथ जाएंगे। शेयर म्युचुअल फंड में इंन्वेस्टमेंट से लाभ की सम्भावना हैं। 

धनु— आज मन में खुशी का अहसास हो सकता हैं संगीत सुनने से दिल को सुकून मिलेगा। विवाह के योग बन रहे हैं अविवाहित जातकों के रिश्ते की बात भी चल सकती हैं प्रेम जीवन में प्रेमी का साथ मिलेगा। उसकी तरक्की हो सकती हैं कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। 

मकर— आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं सेहत नाजुक बनी रहेगी। घर में प्रॉपर्टी और मकान संबंधी मामले उत्पन्न हो सकते हे। परन्तु जल्द ही समाधान भी मिलेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता हासिल हो सकती हैं संतान से दिक्कत उत्पन्न हो सकती हैं। 

कुंभ— विवाह के शुभ योग बन रहे हैं ट्रासफर रिश्तों में दूरियां लाएगा। जो जातक विद्या अर्जित करने विदेश जाना चाहते हैं वह जा सकते हैं कार्य की अधिकता पूरे दिन बनी रहेगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को बदलाव देखने को मिल सकता हैं परिवार में समस्या भी हो सकती हैं। 

मीन— इम्पोर्ट एक्सपोर्ट से संबंधित कारोबार के योग बन सकते हैं कार्य व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं कारोबार में परिवार का सहयोग मिल सकता हैं दुर्घटना हो सकती हैं वाहन सावधानी से चलाएं। सरकारी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं राजनीति में आपका सिक्का चलेगा। 

From around the web