Follow us

टैरो काड्रर्स से करें अपने भविष्य के दर्शन, जानिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

 
tarot card rashifal 14 march 2023

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: ज्योतिषशास्त्र में जिस तरह से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कुछ जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं। ठीक उसी तरह से टैरो कार्ड की सहायता से मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातें मालूम की जा सकती हैं, तो पढ़ें आज का टैरो राशिफल

मेष— आज पूरे दिन काम काज की अधिकता बनी रह सकती है। नौकरी व कारोबार से जुड़े लोगों को मेहनत करनी पड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते है। माता पिता के साथ  आज किसी बात पर चर्चा भी कर सकते है। मित्रों का साथ मिलेगा। 

वृषभ— नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते है। अधूरे काम आपके पूरे होंगे। संतान का सहयोग ​मिल सकता है। विद्यार्थियों को अभी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। 

मिथुन— आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आ रहा है। परिवार में सुख शांति भरा माहौल बना रह सकता है। धार्मिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते है। कानूनी मामले में सफलता हासिल होगी। आज यात्रा करने से आपको बचना होगा। 

कर्क— अपनी वर्तमान योजनाओं में अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन के मामलों पर ध्यान दें, चाहे वो रिश्तों का संकट हो या नवीनीकरण। परिवार में किसी बात को लेकर आज बहस हो सकती है अपने क्रोध पर काबू रखें। 

सिंह— आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक बना रह सकता है। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते है। धन खर्च बढ़ेगा। काम काज में आ रही दिक्कतें दूर हो सकती है। माता की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। 

कन्या— अभी कोई खरीददारी या निवेश की जरूरत पड़ सकती है। गहराई से मामले पर विचार करने के लिए ये वक्त बेहतरीन साबित हो सकता है। काम काज की अधिकता पूरे दिन बनी रह सकती है। आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते है। 

तुला— कारोबार से जुड़े लोगों के लिए ये दिन बढ़िया साबित हो सकता है। कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रह सकती है। सुसराल पक्ष से भी रिश्ते बेहतरीन बने रहेंगे। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक— विवाह योग्य जातको का आज रिश्ता तय हो सकता है। परिवार में शांति का माहौल बना रह सकता है। काम काज पूरे हो सकते है। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव देखना पड़ सकता है। 

धनु— जल्दबाजी के चक्कर में कोई बड़ा नुकसान न हो इसलिए आपको अपना ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। अपने करीबी लोगों की सलाह मानें क्योंकि यह सलाह आपकी मदद कर सकती है। परिवार का सहयोग आपको मिल सकता है। 

मकर— आप आज अपने व्यक्तित्व, उत्साह और संकल्प से सबका दिल जीत लेंगे। काम काज में तेजी बनी रह सकती है। परिवार का सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है। 

कुंभ— आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। भाई बहन आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। जो सैर सपाटे या घर के कामों में आपकी मदद कर सकती र्है प्रभावी बातचीत इस दिन की जरूरत बन सकती है। 

मीन— आज के दिन आपको अच्छा श्रोता बनने की जरूरत है। कुछ बड़ी योजनाएं शुरू होने वाली है और भगवान ने आपके लिए कुछ अलग और बड़ा सोच रखा है। आर्थिक बदलाव आपको देखने को मिल सकता है। माता की सेहत बेहतर बनी रह सकती है। 

From around the web