Follow us

ऐसे लोगों पर शनि रखते हैं टेढी नजर, जानें कहीं आप तो नहीं शामिल

 
shani dev always angry with these type of people

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: शनिदेव को न्याय का देवता माना गया हैं कलियुग में शनिदेव को दंडाधिकारी कहा जाता हैं सही काम करने वालों पर शनि मेहरबान रहते हैं और गलत काम करने वालों को शनिदेव कभी माफ नहीं करते हैं अमीर हो या गरीब, गलत काम करने वाले लोगों को शनिदेव कभी नहीं छोड़ते हैं गलत काम करने वाले लोगों पर शनि की दशा, अंर्तदशा, साढ़ेसाती और ढैया के दौरान अशुभ फल प्रदान करते हैं शास्त्रों में कहा गया है कि मनुष्य ही नहीं बल्कि देवता भी शनि के प्रकोप से नहीं बच पाता हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं कि शनिदेव किन लोगों पर अपनी टेढ़ी नजर रखते हैं, तो आइए जानते हैं।   

आपको बता दें कि जो लोग स्वार्थवश या बिना किसी लाभ के भी दूसरों से झूठ बोलते हैं शनिदेव उन्हें दंडित करते हैं पीठ पीछे दूसरों की बुराई करने वाले को भी शनिदेव काम के अनुसार दंड जरूर देते हैं ये आर्थिक नुकसान, पारिवारिक कलह या बीमारी हो सकता हैं। झूठ बोलने वालों पर भी शनिदेव क्रोधित रहते हैं ऐसे लोग चाहकर भी उन्नति नहीं कर पाते हैं गलत आदतों जैसे चोरी डकैती, मदिरा पान, परस्त्री इत्यादि करने वालों पर भी शनि महाराज का क्रोध रहता हैं शनिदेव ऐसे लोगों को हमेशा बीमार और कंगाल रखते हैं। 
 
शनिदेव न्याय के देवता हैं गरीब और कमजोर लोगों के हित में खड़े हैं ऐसे में कमजोरों को सताने वाला और गरीब को परेशान करने वाले को शनिदेव कभी क्षमता नहीं करते हैं ऐसे लोग इसी जीवन में शनिदेव की टेढ़ी नजर के शिकार बने रहते हैं। शनिदेव कर्म प्रधान देवता है जो लोग काम से जी चुराते हैं काम न करने के बहाने खोजते हैं और आलस्य दिखाते हैं ऐसे लोगों के लिए शनिदेव कभी शुभ फल प्रदान नहीं करते हैं। शनिदेव ऐसे कामचोर लोगों पर तिरछी नजर रखते हैं जिससे इनके जीवन में कंगाली, आर्थिक विपन्नता बनी रहती हैं। 
 

From around the web