Follow us

नुकीली हील वाली सैंडल पहनने वाली लड़कियां होती हैं..

 
sd

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। सैंडल सिर्फ लड़कियों का स्टाइल स्टेटमेंट या फिर उनकी हाइट बढ़ाने में मददगार नहीं है बल्कि हिल के आकार प्रकार से उनकी पर्सनैलिटी का भी पता लगाया जा सकता है। कोई लड़की कैसे हिल के सैंडल पहनती है उससे उसकी आदतों का पता चलता है। जैसे हाई हील पहनने वाली लड़कियां आत्मविश्वास से भरी होती हैं, तो सपाट जूते उनकी पारंपरिक सोच का आइना हैं। ब्रिटेन की वेबसाइट द ग्लास ने अध्ययन में कुछ ऐसा ही दावा किया है। आइए जानते हैं कि जूते और सैंडल उनके व्यवहार की कौन सी बातों को जग-जाहिर कर देते हैं।

- किस स्टाइल का कैसा व्यक्तित्व
जो महिलाएं नुकीली हील वाली सैंडल पहनती हैं वे अंतर्मुखी और हर चीज से जल्दी सहमत हो जाने वाली और ईमानदार होती हैं।

- स्टेलेटो
ऊंची एड़ी वाली सैंडल पहनती हैं तो आप खुद से बहुत प्यार करती हैं। खुले व्यक्तित्व वाली और नए अनुभवों का आनंद लेने के लिए तैयार हैं।

s

- वेज हील
इसे पहनने वाली लड़कियां घमंडी होती हैं। ऐसी लड़कियां खुले विचार वाली या दिखावा करने वाली होती हैं।
फुटवियर भी कुछ बताते हैं

- सैंडल
इन्हें पहनने वाली लड़कियां आत्मविश्वासी होती हैं। किसी बहकावे में नहीं आती हैं।

- चप्पल
ऑफिस, मॉल व पार्टी में चप्पल आपके लापरवाह होने को दर्शाता है।

- दौड़ने वाले जूते
हर जगह जॉगिंग शू पहने वाली लड़कियां आलसी होती हैं।

From around the web