Follow us

झड़ते बालों की समस्या दूर करेंगे इस चीज़ से बनें ये 5 Hair Mask

 
झड़ते बालों की समस्या दूर करेंगे इस चीज़ से बनें ये 5 Hair Mask

ल़ाईफस्टाइल न्यूज डेस्क।। बदलती लाइफस्टाइल से सेहत के साथ-साथ बालों पर भी असर पड़ता है। बाल कमजोर हो रहे हैं, जिससे बालों के झड़ने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं कई महंगे शैंपू का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन केमिकल युक्त उत्पाद बालों के लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। आप अपने बालों पर प्याज के हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड्स, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन-बी, विटामिन-सी, मिनरल्स बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा प्याज में पाया जाने वाला एंजाइम कैटेलेज बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। आप अपने बालों पर प्याज का हेयर मास्क लगा सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ हेयर मास्क...

प्याज का रस

PunjabKesari
प्याज के रस को आप अपने बालों में लगा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स स्कैल्प में जमा बैक्टीरिया को दूर करने और डैंड्रफ से राहत दिलाने में मदद करते हैं। बालों में डैंड्रफ भी बालों के झड़ने का कारण बनता है। प्याज का रस बालों के झड़ने को मजबूत करता है। यह बालों का झड़ना कम करता है। प्याज का रस लगाने से भी नए बाल उगाने में मदद मिलती है।

एलोवेरा और प्याज

PunjabKesari
आप अपने बालों पर प्याज और एलोवेरा से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। ये गुण बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। प्याज का रस निकालकर उसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और बालों पर लगाएं। इसे बालों पर 30 मिनट के लिए छोड़ दें। निर्धारित समय के बाद बालों को हर्बल या किसी अन्य शैम्पू से अच्छी तरह धो लें।


अंडे और प्याज

PunjabKesari
आप प्याज में अंडा भी मिला सकते हैं और इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं। अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन बालों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह आपके बालों का झड़ना भी कम करता है। अंडे का सफेद भाग लें और उसमें प्याज का रस मिलाएं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। मास्क से स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें। इस मास्क को बालों पर 50 मिनट के लिए लगा रहने दें। निर्धारित समय के बाद बालों को शैंपू से धो लें।


नारियल का तेल और प्याज


बालों के लिए भी नारियल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। बालों के विकास और मजबूती के लिए आप इस हेयर मास्क का उपयोग कर सकते हैं। प्याज के रस में नारियल तेल मिलाएं। दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाएं और बालों पर लगाएं। बालों पर 30 मिनट के लिए मास्क लगाएं। निर्धारित समय के बाद बालों को सादे पानी से धो लें।

सरसों का तेल और प्याज

PunjabKesari


आप अपने बालों में सरसों के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर बालों में लगाने से भी आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा। ये दोनों चीजें बालों को मजबूत बनाने में भी काफी फायदेमंद होती हैं। प्याज के रस में सरसों का तेल मिलाकर बालों में लगाएं। 30 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें। निर्धारित समय के बाद बालों को शैंपू से धो लें।

PunjabKesari

From around the web