Follow us

सुंदर-जवां दिखने के लिए सोने से पहले लगाएं ये होममेड Night Cream

 
sdf

चेहरे की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए रात को भी उसकी खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इससे स्किन रातभर हाइड्रेटेड रहती है। वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात के समय हमारी स्किन रिपेयर होती है। ऐसे में आप इस दौरान होममेड नाइट क्रीम लगा सकती है। इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा। ऐसे में त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे, पिंपल्स, झाइयां व फाइन लाइन्स कम होंगी। चलिए आज हम आपको घर पर आसानी से 2 होममेड नाइट क्रीम बनाने व इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं...

होममेड ऑरेंज नाइट क्रीम:  इसके लिए 1-2 ताजे संतरे के छिलकों को काटकर 2 घंटे ठंडे पानी में भिगोएं। इसके बाद इन छिलकों को ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बनाएं। अब इसे एक बाउल में निकाल कर। इसमें 2-3 बूंदें ऑरेंज एसेंशियल ऑयल, 2 विटामिन ई कैप्सूल का तेल, 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं। लीजिए आपकी होममेड ऑरेंज नाइट क्रीम बनकर तैयार है। इसे कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करें। 

रात को सोने से पहले चेहरा धोकर सुखाएं। अब जरूरत अनुसार क्रीम लें। इसे मसाज करते हुए चेहरे व गर्दन पर लगाएं। यह नाइट क्रीम हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद है। इससे चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे कील-मुंहासे, झाइयां व फाइन लाइन्स कम करने में मदद मिलेगी।

होममेड पपीता नाइट क्रीम: इसके लिए कच्चे पपीते को ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बनाएं। अब एक बाउल में 1 कटोरी कच्चे पपीते का पेस्ट, 1-2 छोटे चम्मच ग्लिसरीन, 4-5 बूंदें टी-ट्री एसेंशियल ऑयल मिलाएं। आपकी होममेड पपाया नाइट क्रीम बनकर तैयार है। इसे कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। आप इस क्रीम को करीब 2 हफ्ते इस्तेमाल कर सकती है। 

होममेड पपीता नाइट क्रीम इसके लिए कच्चे पपीते को ब्लेंड करके स्मूद पेस्ट बनाएं। अब एक बाउल में 1 कटोरी कच्चे पपीते का पेस्ट, 1-2 छोटे चम्मच ग्लिसरीन, 4-5 बूंदें टी-ट्री एसेंशियल ऑयल मिलाएं। आपकी होममेड पपाया नाइट क्रीम बनकर तैयार है। इसे कांच के कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें। आप इस क्रीम को करीब 2 हफ्ते इस्तेमाल कर सकती है।

From around the web