Follow us

48 की होकर भी कैसे ऐश्वर्या राय दे देती हैं यंग ऐंड ब्यूटीफुल लड़कियों को टक्कर, खुद खोला था राज

 
/3

ऐश्वर्या राय बच्चन ना सिर्फ एक स्टार हैं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की बहू भी हैं। उनके पास किसी भी चीज की कमी नहीं है, इसके बावजूद एक्ट्रेस की नजर में खूबसूरती के अलग मायने हैं। अपने एक ब्यूटी प्रोडक्ट के लॉन्च (Lo'real Paris Kajal Magique) में एक्ट्रेस ने बताया था कि खूबसूरती चेहरे पर कैसे दिखती है।

/3

ऐश्वर्या राय बच्चन ने बताया था कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते हर वक्त लोग आपकी फोटो लेना पसंद करते हैं। ऐसे में हर वक्त खुद को मेंटेन रखना बहुत जरूरी होता है। हालांकि, इसके लिए वह अधिक चीजों के बजाय सीमित चीजों को ही फॉलो करती हैं। वेल ड्रेस्ड और लिमिटेडमेकअप से पूरा लुक चेंज हो जाता है। इस तरह उन्हें खुशी मिलती है और इसे हमेशा कैरी करते रहना उन्हें काफी पसंद भी हैं।

/3

ऐश्वर्या राय बच्चन को डार्क कलर की लिपस्टिक काफी पसंद है। अगर आप उनके इंस्टाग्राम तस्वीरों को देखें तो एक्ट्रेस ज्यादातर रेड या फिर डार्क लिपस्टिक कैरी करती हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, लिपस्टिक कंप्लीट एक्सेसरीज है, इसे लगाने के बाद किसी और चीज को लगाने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं एक्ट्रेस का लिपस्टिक लगाने का तरीका काफी यूनिक है। वह पहले ब्रश से लिप के आउटर को ड्रा करती हैं और फिर कलर से फिल करती हैं।

/3

ऐश्वर्या के अनुसार, आईलाइनर और मस्कारा से ही आंखों को अट्रैक्टिव बनाया जा सकता है। आईलाइनर इसमें अहम भूमिका निभाता है, लेकिन आप बोल्ड तरीके से हाइलाइट करना चाहती हैं तो काजल से बेस्ट कुछ नहीं। इसकी मदद से मिनटों से आई मेकअप कंप्लीट किया जा सकता है। वहीं एक्ट्रेस को देखें तो वह अपने लुक के लिए कभी मोटा या फिर कभी पतला आईलाइनर लगाती हैं, जो उन पर काफी अच्छा लगता है।

/3

ऐश्वर्या राय उन चंद एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने अपने दम पर देश और विदेश में नाम कमाया है। वहीं मां बनने के बाद उनकी खूबसूरती घटी नहीं बल्कि और बढ़ गई है। बॉलीवुड के कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कहा है। वहीं एक्ट्रेस मेकअप लुक हो या फिर नो मेकअप दोनों में ही हसीन दिखती हैं।

Post a Comment

From Around the web