Follow us

अगर आपका Nail Paint भी सुख गया है, तो दोबारा नए जैसा बनाने के लिए ट्राई करें ये टिप्स

 
vसूखी Nail Paint दोबारा नए जैसा बनाने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स

हैल्थ न्यूज डेस्क।। खूनों पर लगा नेल पेंट हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। मगर अक्सर लंबे समय तक नेल पेंट इस्तेमाल ना करने या इसे सही तरीक से ना रखने से यह सूखने व गाढ़ी होने लगती है। ऐसे में लड़कियां इसे बेकार समझकर फेंकना ही सही समझती है। मगर आप कुछ आसान से उपाय अपनाकर अपनी नेल पॉलिश को दोबारा पहले की तरह सही कर सकती है। चलिए जानते हैं कुछ ब्यूटी हैक्स...

गर्म पानी
आप अपने बाकी काजल, लाइन की तरह नेल पेंट को भी गर्म पानी से सही कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल गर्म पानी में सूखी व गाढ़ी पड़ी नेल पॉलिश को रख दें। कुछ घंटों बाद आपको एकदम नई जैसी नेल पेंट मिल जाएगी।

धूप में रखना सही
आप गाढ़ी नेल पेंट को धूप में रख कर भी सही कर सकती है। इसके लिए नेल पेंट की बॉटल को 1-2 घंटे तक तेज धूप में रख दें। इससे गाढ़ी हुई नेल पेंट पिघलकर एकदम सही हो जाएगी।

थिनर करें इस्तेमाल
आप इसमें थिनर की 2-3 बूंदें डालकर बॉटल को जोर से बांधकर हिलाएं। इसके बाद इसे खोलकर एक बार चैक कर लें। आपको एकदम नए जैसी नेल पेंट मिल जाएगी।

सूखी Nail Paint दोबारा नए जैसा बनाने के लिए आजमाएं ये आसान हैक्स

ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिलाएं
अगर आपका कलर्ड नेल पेंट सूख गया है तो आप इसमें ट्रांसपेरेंट नेल पेंट मिला सकती हैं। इससे यह एकदम नए जैसा हो जाएगा।

इन बातों का भी रखें ध्यान
. नेल पेंट को कभी भी फ्रिज में ना रखें। इससे वह जल्दी सूख सकती है। इसे हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर ही रखें।

. नेल पेंट लगाते दौरान सीधे पंखे के नीचे ना बैठे।

. नेल पॉलिश लगाने से पहले बोतल को हाथों के बीच रखकर हिलाएं।

From around the web