Follow us

Eyebrows से जानिए लड़कियों के नेचर से जुड़े गहरे राज

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।।आज के दौर में शरीर की बनावट व सुंदरता पर ​काफी ध्यान दिया जाता है। शरीर में सुंदरता के लिए विशेष तौर से चेहरे ​के अंगो का ध्यान रखा जाता है। सभी लोगों के चेहरे पर आंखों के ऊपर बनी आइब्रो अलग-अलग शेप की होती है। आइब्रो हमारे चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है। मगर ज्योतिषशास्त्र व समुदशास्त्र के अनुसार, ये आइब्रो हमारी स्वभाव व जिंदगी से जुड़ी कई बातों को प्रदर्शित करती है। तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में आपको आइब्रो से जुड़ी कुछ खास और महत्वपूर्ण बातें बताने जा रहे है

  1. एकदम परफेक्ट आइब्रो: चेहरे पर सही से सजी हुई काली व मजबूत आइब्रो शरीर की अच्छी सेहत की निशानी होती है। इस तरह की आइब्रो जिन लड़कियों की होती है वे जीवन में मान-सम्मान हासिल करती है। इस प्रकार की लडकीयां मेहनती, तेज दिमाग और आत्मविश्वासी होती है। ये लड़कियां किसी भी काम को अच्छे ढंग से करती है। लेकिन काम में किसी की मदद ना मिले तो इनको गुस्सा भी जल्दी आ जाता है।
  2. जुड़ी हुई आइब्रो: जिन लडकियों की आइब्रो जुडी हुई होती है वो स्वभाव से स्वार्थी होती है। मगर इन्हें केयरिंग व हर हाल में साथ देने वाला जीवनसाथी मिलता है। जिससे इनका वैवाहिक जीवन सुखी होता हैं।
  3. घनी आइब्रो: ये अपने कड़ी मेहनत से लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेती है। घनी आइब्रो वाली लड़कियां बुद्धिमान, मेहनती और आत्मविश्वास से भरपुर होती है। इस तरह की लड़कियां अपने करियर में बडा नाम बनाती है।
  4. आइब्रो में कम बाल होना: इस तरह की लड़कियां शांत व शर्मीली होती है। संकोची व भावुक स्वभाव होने से ये लड़कियां जल्दी किसी के साथ बात नहीं करती है।
  5. दोनों आइब्रो के बीच ज्यादा दूरी होना: इस तरह की लड़कियां बातचीत करने में माहिर होती है। ये अपनी बातों से जल्दी ही लड़कों को इंप्रेस कर देती है। इनको दूसरों  से खुद की तारीफ सुनना अच्छा लगता है। 
  6. पतली और आंख के कोने तक पहुंचती आइब्रो: ऐसी लड़कियों को सजने-संवरने में दिलचस्पी रहती है। इन लड़कियों को फैशन के मामले में अधिक जानकरी होती है। ये शांत स्वभाव की होती है। 
  7. असमान आइब्रो: ये लडकियां हमेशा अपनी मनमर्जी करती है और यह मनमानी इन्हें मुश्किल में डाल देती है। ऐसे में इन्हें हर बात का फैसला सोच-समझकर फैसला करना चाहिए।
  8. धनुष के आकार वाली आइब्रो: ये लड़कियां हर काम करने में माहिर होती है। इस तरह की लडकियां मेहनत व लगन से सफलता जल्दी ही हासिल कर लेती है। साथ ही ये अपने पार्टनर, परिवार व करीबियों का बेहद ख्याल रखती है।

Tags

From around the web