Follow us

Long और Thick Eyebrows है महिलाओं की खुबसूरती का राज, आप भी Try करें ये Special Tips

 
Long और Thick Eyebrows है महिलाओं की खुबसूरती का राज, आप भी Try करें ये Special Tips

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। खूबसूरत दिखना हर महिला का सपना होता है। खुद को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं बहुत सारे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करती हैं। मगर सुंदर दिखने के लिए बहुत जरूरी है कि आपकी आंख, नाक, होंठ सभी का आकार प्रकार अच्‍छा हो। हालांकि, मेकअप से आजकल हर चीज संभव है। मगर नेचुरल ब्‍यूटी के लिए होम रेमेडीज का सहारा लिया जा सकता है। खासतौर पर यदि आपकी आईब्रोज बहुत अधिक पतली हैं और उनमें बहुत कम बाल हैं, तो पतली आईब्रोज को घना बनाने के लिए आप घरेलू नुस्‍खों को आजमा सकती हैं। 

आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान घरेलू नुस्‍खे बताएंगे, जो आपकी पतली आईब्रोज को घना बनाने में सहायक होंगे। 

नींबू और नारियल से 

अगर आपकी आईब्रोज बहुत हल्की हैं तो आप उन को नींबू और नारियल के तेल के मिश्रण से घना बना सकती हैं। नारियल के तेल में भरपूर प्रोटीन होता है, इसमें विटामिन ई, आयरन और दूसरे न्यूट्रियंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो, बालों की ग्रोथ में मददगार होता है वहीं नींबू में बालों को स्मूरद बनाने वाले तत्व होते हैं। अगर आपकी आईब्रोज बहुत ज्यादा लाइट हैं तो आप उन पर यह मिश्रण लगा कर रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ऐसा रोज करने से आपको कुछ ही समय बाद फर्क नजर आने लगेगा। 

ऐलोवेरा 

ऐलोवेरा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है मगर यह आपकी पतली आईब्रोज को घना बनाने में भी सहायक होता है। क्या आपको पता है कि ऐलोवेरा में 20 मिनरल्स, 12 विटामिंस , 18 अमीनो एसिड्स और 200 से अधिक न्यूट्रियन्ट्स होते हैं? अगर नहीं पता तो जान लें कि यह बात सत्य है और इसी लिए ऐलोवेरा बालों के लिए बहुत ही अच्छा माना गया है। अगर आप इसकी पत्ती को छील कर उसके जैल को आईब्रोज पर लगाती हैं तो आपको कुछ समय बाद आईब्रोज घनी होती नजर आएंगी। 

घनी और लंबी आईब्रो के लिए, एक बार जरूर करें ट्राई

दूध

दूध भी प्रोटीन का अच्छां स्रोत होता है। अगर आप रोज रात में सोने से पहले कच्चा दूध अपने आईब्रोज पर लगा कर हल्की मसाज करती हैं तो दूध के पोषक तत्व जब आपकी आईब्रोज के आस-पास की त्वचा के अंदर पहुंचेंगे तो आपके बालों की ग्रोथ अपने आप ही बढ़ने लगेगी। 

जैतून का तेल 

विटामिन ई से भरपूर जैतून का तेल को आईब्रोज पर लगाने से भी बहुत फायदा मिलता है। इस तेल में अगर आप शहद मिलाकर 2 मिनट के लिए इससे आईब्रो की मसाज करेंगी तो और फिर पानी से साफ कर लेंगी तो आपकी आईब्रोज कुछ दिनों में घनी हो जाएंगी। वैसे आप रात में सोने से पहले रोज जैतून के तेल से आईब्रोज की मसाज किया करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

प्याज का रस 

अगर आपकी आईब्रो पतली हैं जिस वजह से आप उसकी परफेक्ट शेप नहीं बनवा पाती तो आपको ये घरेलू नुस्खा जरुर बता होना चाहिए। आपको सिर्फ 2 चीज़ें चाहिए एक प्याज और दूसरा विटामिन ई ऑयल जिसके लिए आप कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आपको बताते हैं कि प्याज से आपको कैसे फायदा होगा। दरअसल में प्याज़ में मौजूद सल्फर, सेलेनियम, विटामिन बी और सी होते हैं, जो हेयर ग्रोथ में मदद करने के साथ इसे मज़बूत भी बनाते हैं। सल्फर कॉलेजन टिश्यू का प्रोडक्शन बेहतर कर आईब्रोज़ की सही ग्रोथ में मदद करता है और इसके साथ जब आप इसमें विटामिन ई ऑयल भी मिलाती हैं जो इससे आईब्रो को बालों को मज़बूती मिलती है और इनकी ग्रोथ होती है।

From around the web