Follow us

ये चीजें तेजी से हटाती है Stretch Marks, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका

 
asfasf

त्वचा पर स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी खासतौर पर महिलाओं को काफी परेशान करती है। स्ट्रेस मार्क्स की परेशानी का कारण स्किन में बदलाव व खिंचाव आना होता है। आमतौर स्ट्रेस मार्क्स पेट, कमर, अंडरआर्म्स, ब्रेस्ट, जांघों के आसपास होते हैं।  स्ट्रेस मार्क्स दिखने में बुरे लगने के आलावा त्वचा में रूखापन भी बढ़ाते हैं। हालाँकि इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की क्रीम मिलती है, लेकिन उनसे भी पूरी तरह से इस परेशानी से छुटकारा मिल जायेगा ये कहना मुश्किल है। लेकिन कुछ ऐसे भी देसी उपाय है जो इससे निजात दिला सकते हैं, तो आईये जानते हैं इन घरेलू  उपायों के बारे में

आखिर क्यों होते हैं स्ट्रेस मार्क्स

  • गर्भावस्था के दौरान पेट बढ़ने के कारण
  • तेजी से वजन बढ़ना या कम होना
  • ब्रेस्ट एनलार्जमेंट सर्जरी
  • सी-सेक्शन सर्जरी के कारण

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के कुछ आसान व घरेलू उपाय

नारियल तेल
एंटी-एजिंग, एंटी-बैक्टीरियल व औषधीय गुणों से नारिल तेल भरपूर होता है। स्ट्रेस मार्क्स व इसके निशान कम करने के लिए  प्रभावित जगह पर नारियल तेल की मसाज रोजाना करनी चाहिए है। इसे लगाने के आपको किसी भी तरह की एलर्जी होने का खतरा इसके पूरी तरह से नेचुरल होने होने के कारण नहीं होता है।  

एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह त्वचा की रंगत निखाने के साथ स्ट्रेच मार्क्स साफ करने में मदद करता है। इसके साथ ही एलोवेरा से त्वचा का रूखापन दूर होकर लंबे समय तक नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है। इसके लिए ताजी एलोवेरा जेल को हल्के हाथों से मसाज करते हुए प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाज में पानी से धो लें। आप इसे सीधा लगाने की जगह पर इसमें नारियल तेल भी मिला सकती है।

आलू का रस
आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं। ऐसे में इसे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से इसके दाग कम होने कम होते हैं। इसके लिए आलू को धोकर कद्दूकस कर लें। फिर इसे निचोड़कर इसका रस निकालें। अब इस रस को कसे हुए आलू के साथ मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 30 मिनट तक से लगाकर रखें। बाद में ताजे पानी से इसे धोकर सुखा लें।

Tags

From around the web