Follow us

Beauty का खजाना है ये चीज, आज ही Diet में करें शामिल नहीं तो Winter में Skin Problems से रहेंगी परेशान

 
Beauty का खजाना है ये चीज, आज ही Diet में करें शामिल नहीं तो Winter में Skin Problems से रहेंगी परेशान

लाइफस्टाइल न्यूज़ डेस्क, सर्दियों में तेज धूप चेहरे पर पड़ने से स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसके कारण त्वचा डल, ड्राई व समय से पहले ही बूढ़ी नजर आने लगती है। इससे बचने के लिए स्किन को खास देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए कई लड़कियां अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती है। मगर इन चीजों से बेहद खर्चा हो जाता है। इसके अलावा इनसे स्किन पर साइड इफेक्ट होने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आप चाहे तो आपके किचन में मौजूद बेसन को स्किन केयर में इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं बेसन से अलग-अलग फेसपैक बनाने व लगाने का तरीका...

रंगत निखारगा बेसन-दही फेसपैक
सर्दियों में सनटैन के कारण त्वचा का रंग सांवला पड़ने लगता है। ऐसे में आप दही-बेसन का फेसपैक बनाकर लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन और जरूर अनुसार दही मिलाकर 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ताजे पानी से धो लें।

पिंपल्स हटाएगा बेसन-शहद फेसपैक
अगर आप पिंपल्स से परेशान है तो चेहरे पर बेसन-शहद फेसपैक लगाएं। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच बेसन और शहद मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से आपके चेहरे से पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी।

टैनिंग में कारगर बेसन-नींबू का रस
सर्दियों में स्किन टैनिंग की समस्या ज्यादा होती है। इससे छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच बेसन में कुछ बूंदें नींबू का रस और पानी मिलाएं। इसे चेहरे पर स्क्रबिंग करते हुए लगाएं। फिर 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद गुनगुने या ताजे पानी से साफ कर लें।

इस चीज में छिपा खूबसूरती का राज, आज ही करें शामिल वरना सर्दियों में स्किन प्रॉब्लम्स

ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाएगा बेसन-कच्चा दूध फेसपैक
बेसन स्किन पर स्क्रबिंग और कच्चा दूध टोनर, क्लींजर की तरह काम करता है। इसका फेसपैक चेहरे पर लगाने से त्वचा पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल साफ होने में मदद मिलती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन और जरूरत अनुसार कच्चा दूध डालकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर स्क्रब करते हुए लगाएं। 10 मिनट तक लगा रहने दें बाद में पानी से धो लें।

झुर्रियां आने से रोकेगा बेसन-हल्दी फेसपैक
स्किन की सही देखभाल ना करने से समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती है। ऐसे में आप बेसन-हल्दी का फेसपैक लगाकर इससे बच सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 मिनट तक लगाएं। बाद में चेहरा धो लें।

From around the web