Follow us

काले अंडरआर्म्स को इस घरेलू नुस्खे से चंद दिनों में बना सकते है गोरा!

 
s
अक्सर महिलाये ही नहीं मर्द भी अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से परेशान रहते है। और यह तो हम भी  जानते है की डार्क अंडरआर्म्स भला किसे ही पसंद होंगे। कई महिलाएं तो अंडरआर्म्स के कालेपन से परेशान होकर स्लीवलेस कपड़े तक पहनना पसंद नहीं करती। किसी के बचपने से ही अंडरआर्म्स डार्क कलर के होते हैं, तो किसी के हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करने की वजह से हो जाते हैं, वहीं किसी के उम्र बढ़ने के साथ अंडरआर्म्स डार्क होते जाते हैं। अगर आप भी इससे परेशान हो चुकी हैं तो आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू टिप्स जिन्हें अपनाकर आप घर बैठे इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं...

पुराने समय से ही खूबसूरती को निखारने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। अपने अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए भी आप इसे इस्तेमाल में ला सकती हैैं। इसके लिए आपको बेसन, नींबू और शहद का पैक बना कर लगाना है। 

s

पैक बनाने के लिए दो चम्मच बेसन ले और फिर उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिला लें। तैयार पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दे और फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में एक बार ऐसा करने से आपके अंडरआर्म्स की रंगत सुधर जाएगी।

From around the web