Follow us

शादी में अपने लुक को बनाना है कमाल, तो Shraddha Kapoor के ये लुक्स करें ट्राई

 
Fashion

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है क्योंकि वह हर दिन फैशन और ब्यूटी टिप्स देती हैं। शादी के सीजन में हर लड़की परफेक्ट दिखना चाहती है, जिसके लिए वह ड्रेस, ज्वैलरी और मेकअप पर पूरा ध्यान देती है। अगर आप आने वाले वेडिंग फंक्शन्स में सबसे यूनिक और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो श्रद्धा कपूर के ये लुक्स ट्राई कर सकती हैं। श्रद्धा के वॉर्डरोब में वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेसेस तक सब कुछ है और वह इसे बहुत ही अलग तरीके से कैरी करती हैं।

पीली साड़ी

Fashion

श्रद्धा कपूर ने सिल्वर कलर की एम्ब्रायडरी और बॉर्डर में मिरर वर्क वाली येलो साड़ी पहनी हुई है। अगर ब्लाउज की बात करें तो श्रद्धा ने येलो कलर का कट स्लीव कढ़ाई वाला ब्लाउज पहना हुआ है। लाइट मेकअप और मांगटीका के साथ श्रद्धा ने वेवी हेयरस्टाइल कैरी किया हुआ है। इस तरह की साड़ी आपकी हल्दी सेरेमनी के लिए भी परफेक्ट है।

मल्टी कलर एंब्रॉयडरी लहंगा

Fashion

हर लड़की को म्यूजिक फंक्शन में ग्रीन या मल्टीकलर ड्रेस कैरी करना अच्छा लगता है। श्रद्धा ने इस फोटो में व्हाइट लहंगा, नीचे मल्टी कलर्ड एम्ब्रॉएडर्ड ब्लाउज, हैवी ईयरिंग्स पहने हुए हैं. श्रद्धा ने साइड फ्रेंच हेयरस्टाइल से अपने लुक को पूरा किया।

ग्रीन एंब्रॉयडरी लहंगा

Fashion

श्रद्धा के पास एक से एक ट्रेडिशनल लहंगे हैं, जिनसे शादी के लिए आइडिया लिया जा सकता है। यहां श्रद्धा ने हैवी सिल्वर एम्ब्रॉयडरी वाला ग्रीन लहंगा पहना है। वहीं श्रद्धा ने कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ नेट का दुपट्टा कैरी किया है जो बहुत खूबसूरत लग रहा है. इस तरह के लहंगे को आप शादी या सगाई में कैरी कर सकती हैं।

Fashion

व्हाइट चिकानकारी शरारा

शादी के दिन जब दुल्हन पूजा के लिए जाए तो ये श्राद्ध लुक परफेक्ट रहेगा। यहां श्रद्धा सफेद चिकनकारी कुर्ती और शरारा पहने हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। स्मोकी आईज और हैवी ईयररिंग्स वाला लुक कई लोगों को पसंद आएगा।

Fashion
रेड ड्रेस

कॉकटेल पार्टी एन्जॉय करने का अलग ही मजा है तो अच्छा दिखना भी जरूरी है। इस रेड कलर के वन पीस को भी श्रद्धा ने फ्लेयर के साथ पहना है। एक्ट्रेस ने इसे ब्लैक हील्स, सिल्वर स्मोकी आई लुक और कर्ली बालों के साथ पेयर किया और इसमें वह बेहद हॉट लग रही हैं.

From around the web