Follow us

Anushka की 5 Best Outfits, Bridal लुक को तो अभी तक कॉपी कर रही लड़कियां

 
/3

अनुष्का ने ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी थी जिसके साथ उन्होंने वैसे ही मैचिंग शॉर्ट्स पहने थे। इस फ्लोरल प्रिंट ओवरसाइज्ड शर्ट के प्राइज की बात करें तो इसकी कीमत 19500 रू. थी और पूरे कोर्ड सेट की कीमत 27 हजार 500 रु. थी जो लेबल ध्रुव कपूर का डिजाइन किया था। इसके साथ अनुष्का ने चंकी गोल्डन ब्रेसलेट और डेंटी हुप्स पहने थे। साथ में ब्लैक नेलपेंट लगाई थी। इस कंफर्टेबल आउटफिट में अनुष्का कूल लग रही थी।

/3

अनुष्का की ब्राइडल लुक भी बहुत ज्यादा वायरल हुई थी। कपल सब्यसाची मुखर्जी के मैचिंग आउटफिट में नजर आया था। अनुष्का ने लाइट पिंक हैवी लहंगा पहना था जिसके साथ उन्होंने मैचिंग माथा-पट्टी और नेकलेस पहना था। अनुष्का का मेकअप एक दम लाइट था। लोगों को उनका ये पिंक ब्राइड अवतार बहुत पसंद आया था वहीं विराट भी शेरवानी साफा पहने खूब जंच रहे थे। अनुष्का की ब्राइडल लुक बहुत ही लड़कियों ने कॉपी की उसके बाद तो पेस्टल ब्राइड का ट्रेंड ही सेट हो गया था।

/3

अनुष्का ने इस साल पहली बार कांस में शिरकत दी थी और अपने ड्रेसअप से अनुष्का ने सबको इंप्रेस भी किया। कांस में अनुष्का ने पर्ल गाउन पहना था। गाउन ऑफ शोल्डर था जिस पर रॉज कट आउट स्टाइल में रफ्फल डिजाइन था। इसे Richard Quinn ने डिजाइन किया था। इसके साथ उन्होंने एक स्टेटमेंट रिंग और स्टड वाले सिंपल इयररिंग्स पहने थे।

/3

अनुष्का ज्यादातर कूल एंड कंफर्टेबल कपड़ों मेंं ज्यादा नजर आती हैं। पति विराट के साथ उनकी एक वीडियो खूब वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने ओवरसाइज प्रिंटेड शर्ट रिप्ड पेंट्स के साथ पहनी थी। डांस और अनुष्का का कूल लुक दोनों ही फैंस को पसंद आए थे।

/3

अनुष्का ने एक नियॉन ग्रीन कलर की शीर फैब्रिक में साड़ी पहनी थी जिसके साथ उन्होंने शिमरी ब्लाउज कैरी किया था। गले में मैचिंग ग्रीन चौकर सेट पहना था लोगों को अनुष्का का ये देसी लुक भी अच्छा लगा था।

Post a Comment

From Around the web