Follow us

ऑफ-शोल्डर गाउन में प्रिंसेस जैसी लगी जान्हवी कपूर, कातिलाना अंदाज देखकर फैंस भी हुए फिदा

 
/3

जान्हवी कपूर का रेड कार्पेट लुक पर बदला-बदला अंदाज नजर आया। नए लुक से उन्होंने फैंस को दीवाना बना दिया। अदाकारा जाह्नवी कपूर हाल ही मे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने पहुंची हैं। जहां अदाकारा की लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया को हिला डाला है। वह डीपनेक गाउन में कहर ढाती दिख रही थीं। अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।

/3

जान्हवी का ये गाउन वेस्टलाइन तक टाइट फिटिंग में था और स्कर्ट वाले पोर्शन में इसे फ्लेयर्ड डिटेल दी गई थी। हसीना इस आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। उनके इस गाउन में ट्रेल दी गई थी, जो उसे रेड कार्पेट के लिए परफेक्ट बना रहा था। गाउन में दी गई डीप स्वीटहार्ट नेकलाइन उनके लुक में बोल्डनेस ऐड कर रही थी।

/3

जान्हवी ने अपने इस ब्यूटीफुल लुक को कम्पलीट करने के लिए सिल्वर चोकर नेकलेस दिया था। कानों में स्टड्स ईयररिंग्स पहने थे। वहीं मेकअप के लिए लाइट फाउंडेशन के साथ न्यूड लिप शेड, शार्प कॉन्टोर और बालों को वेव्स में खुला छोड़ा था। इस तरह का गाउन आप भी अपने लिए कस्टमाइज्ड करवा सकती हैं।

/3

बॉलीवुड फिल्म स्टार जाह्नवी कपूर पर्पल कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अदाकारा जाह्नवी कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं।

Post a Comment

From Around the web