Follow us

जानिए चिकनकारी कुर्ते को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज

 
s

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। कुर्ती एक ऐसा आउटफिट होता है जिसे किसी भी तरह से स्टाइल किया जाए वो अच्छा ही लगता है। ये काफी आरामदायक होती है और हर किसी की पसंद के हिसाब से अलग-अलग रंग और डिजाइन मिल जाती हैं। अब इसका फैशन सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी आ रहा है। हमारी बॉलीवुड Divas भी बेहतरीन स्टाइलिंग के साथ कुर्तियां पहनती हैं।   चाहें आलिया भट्ट का स्टाइल हो या फिर सारा अली खान की मैक्सी ड्रेस वाली कुर्तियां ये काफी आकर्षक होती हैं। अगर आपको भी कुर्ती पहनने का शौख है और उसकी स्टाइलिंग और डिजाइन को लेकर थोड़े असमंजस में रहती हैं तो चलिए बात करते हैं आज ऐसी ही कुर्ती डिजाइन और स्टाइल टिप्स की जो किसी भी मौके पर आराम से पहनी जा सकती हैं।  तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चिकनकारी कुर्ते को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं-

चिकनकारी कुर्ता विद प्लाजो

chikankari

 यूं तो आपके पास प्लाजो के कलर्स में ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर आप चाहें तो व्हाइट या ब्लैक कलर प्लाजो को इसके साथ पहन सकती हैं। एसेसरीज में आप बैंगल्स कैरी कर सकती हैं।

बेल्ट के साथ करें पेयर

चिकनकारी कुर्ते को बेल्ट के साथ पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आप पहले व्हाइट चिकनकारी कुर्ती को मैचिंग बॉटम के साथ पेयर करें। इसके बाद, अपने लुक में कलर एड करने के लिए आप डिफरेंट कलर की चुनरी को शोल्डर्स से स्टाइल करें। 

जींस से पाएं केजुअल लुक

 चिकनकारी कुर्ते को स्टाइलिश तरीके से जींस को पेयर किया जा सकता है। चिकनकारी कुर्ते के साथ आप हाई वेस्ट जींस से लेकर रिप्ड जींस को पेयर कर सकती हैं। वहीं इस लुक में एक स्पोर्टी टच पाने के लिए आप इसके साथ स्नीकर्स को पहन सकती हैं। वैसे इस लुक में फुटवियर में जूतियां भी आपको एक क्लासी लुक देंगी।

पैंट या ट्राउज़र के साथ करें स्टाइल

paint chikAN

 इसके लिए आप चिकनकारी कुर्ते के साथ पैंट या ट्राउज़र को स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि, जब आप पैंट या ट्राउज़र पहन रही हैं तो कोशिश करें कि वह एंकल लेंथ हों। इस लुक में चिकनकारी कुर्ता बेस्ट लुक देता है। 

From around the web