Follow us

इस डायट के साथ भारती सिंह ने किया था 10 किलो वजन कम, जानें कैसे किया हेल्दी वेट लॉस

 
a

लाइफस्टाइल डेस्क, जयपुर।। बदलते लाइफस्टाइल के दौर में लोगों की पर्सनैलिटी और फिटनसे के बहुत मायने होते है। ऐसे में आपको फिट रहना बहुत जरूरी होता है और आजकल के खान पान से लोगों का पेट बढने लगता है। बढते पेट को मैंटेन रखने के लिए सही खाना व डाइट प्लान बहुत जरूरी होता है। भारती सिंह जो अंदाज व नटखट शैतानियों से लोगों को हंसाती रहती है। आज उन्हे कौन नहीं जानता है। भारती की पहचा इंडस्ट्री में उनके अधिक वेट के कारण भी बनी है। भारती ने अपनी  लगन के साथ वेट लॉस करने की सोची और किसी तरह की जल्दबाजी न करते हुए धीरे-धीरे अपना वजन कम करने की कोशिश की।  

भारती सिंह ने हेल्दी और पॉजिटिव थिंकीग से खुद को फिट बनाने की कोशिश की और करके दिखया। भारती सिंह ने अपनी शादी से पहले 10 किलो वजन कम करके सबको हैरान कर दिया। टीवी होस्ट और लेखक हर्ष लिम्बाचिया और भारती सिंह की शादी साल 2017 में हुई थी। भारती ने इस वेट लॉस डाइट को अब लगातार मेंटेन किया हैं। आइए आज हम इस आर्टीकल में जानेंगे कि वजन कम करने के लिए भारती ने क्या-क्या किया है। 

फॉलो करती थीं ऐसी डायट
भारती सिंह खाने-पीने की शौकिन हैं और खाने के शौकिन लोगों के लिए किसी भी तरह के डायट प्लान को फॉलो करना बहुत मुश्किल होता है। इसके विपरीत भारती ने खुद को फिट और वेट लॉस के लिए  अपनी खाने की आदतें बदल दी। वेट लॉस डायट के दौरान भारती दिन में 1 ही रोटी खाती थीं। और दिन में लगने वाली भूख को मिटाने के लिए वे लो-कैलोरी स्नैक्स और लिक्विड फूड का सेवन करती थीं।

भारती ने वेट लॉस के लिए खाया खूब सलाद
सब्ज़ियां और फल वजन कम करने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।  भारती रोज सलाद खाती थीं और दिन में वेजिटेबल सूप पिया करती थी। साथ ही लिए दिन में 2 कप ग्रीन टी पीती थीं।

Tags

From around the web