Follow us

Food Tips: स्वाद के साथ सेहत में भी बेमीसाल, घरवालों के लिए बनाएं सेब का मुरब्बा

 
 स्वाद के साथ सेहत में भी बेमीसाल, घरवालों के लिए बनाएं सेब का मुरब्बा

लाइफस्टाइल न्यूज डेस्क।।  सेब न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन, खनिज और कई पोषक तत्व होते हैं। आप सेब का जैम बनाकर गर्मी के मौसम में भी खा सकते हैं इससे आपका पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहेगा. तो आइए जानते हैं उनकी स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

PunjabKesari
सेब - 2 किलो
चीनी - 2 किलो
नींबू - 3
इलायची पाउडर - 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

PunjabKesari
1. सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें।
2. फिर एक बाउल में पानी डालें और सेब डालें।
3. पानी को उबलने के लिए रख दें। पानी में उबाल आने के बाद सेब का छिलका डाल दें।
4. 15-20 मिनट तक पकाएं। जब सेब नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें।
5. सेब को प्याले में निकाल लीजिए. फिर चाशनी तैयार करें।
6. चाशनी बनाने के लिए एक प्याले में पानी और चीनी डाल दीजिए.
7. चीनी के पानी में घुलने पर सेब और इलायची पाउडर डाल दीजिए.
8. चाशनी को अच्छे से गाढ़ा होने दें और फिर गैस बंद कर दें.
9. आप सेब को चाशनी में 2 दिन के लिए छोड़ दें और फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं।
10. नींबू का रस डालने के बाद आप इसे 1-2 बार हिलाएं।
11. आपका स्वादिष्ट सेब जैम तैयार है। आप इसे फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं और इसके भरपूर स्वाद का आनंद ले सकते हैं।

From around the web