Follow us

कीवी फल को खाने के फायदे जानकर हैरान रह जायेंगे आप !

 
s

मलेरिया एक बहुत ही खतरनाक बीमारी है जिसके इलाज में देरी की वजह से यह रोग कई बार जानलेवा भी बन जाता है। ऐसे में इस जानलेवा बीमारी से राहत दिलाने में एक पहाड़ी फल आपकी मदद कर सकता है।खास बात यह है कि रोग से निजात दिलाने के साथ यह फल आपकी खूबसूरती को भी बनाए रखने में आपकी मदद करता है।

जी हां डेंगू से राहत दिलाने में पहाड़ी फल कीवी आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस एक फल में कई फलों के बराबर विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम व अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में राहत देते हैं।

डेंगू के रोगी के शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। जिन्हें ठीक करने में कीवी काफी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ताकत देने के साथ डेंगू से जल्दी रिकवर होने में भी मदद करता है। डॉक्टर भी डेंगू के मरीजों को कीवी खाने की सलाह देते हैं।

s

कीवी में ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है। जिसकी वजह से खून में ग्लूकोज नहीं बढ़ता। यही वजह है कि यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें केले जितना ही पोटैशियम भी पाया जाता है जो ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए अच्छा होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।

कीवी में मौजूद विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पूरा पोषण प्रदान करने में मदद करते हैं। जिसकी वजह से स्किन लंबे समय तक जवां और हेल्दी बनी रहती है। बता दें, एक कप कीवी में 164 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है जोकि एक संतरे से भी कई ज्यादा है। विटामिन सी आपको फ्री ऑक्सीजन रेडिकल्स से होने वाले डीएनए डैमेज से भी बचाता है।

From around the web