Follow us

Russia में कोविड-19 के 25,033 नए मामले

 
f

जयपुर डेस्क !!! रूस में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 25,033 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे देश भर में यह संख्या बढ़कर 5,783,333 हो गई है। दूसरी तरफ देश में डेल्टा वेरिएंट के मामले भी बढ़ रहे हैं। इसकी जानकारी आधिकारिक निगरानी और प्रतिक्रिया केंद्र ने रविवार को दी। केंद्र के अनुसार, रूस में ठीक होने वालों की संख्या अब 5,200,219 हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, देश बढ़ते डेल्टा वेरिएंट से लड़ाई लड़ रहा है। बीते 24 घंटों में यहां इस महामारी से 749 लोगों की मौत हुई है, जिससे इस महामारी से मौतों का आकड़ा बढ़कर 143,002 हो गया।

रूस के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मॉस्को में 5,410 नए मामले सामने आए, जिससे यहां कुल मामलों की संख्या 1,429,238 हो गई है।

नयूज सत्रोत आईएएनएस

Tags

From around the web